फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ranbir Alia Wedding: बेटी की शादी में दिखा करण जौहर का अलग अंदाज, तस्वीरें साझा कर बोले- 'ढल गई जवानी'

Sat, 16 Apr 2022 01:57 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 16 Apr 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Karan Johar shares his look in manish malhotra sherwani from ranbir alia wedding calls himself buddha
करण जौहर, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : social media

इन दिनों अगर किसी चीज की पूरे देश में चर्चा हो रही है तो वह हैं बॉलीवुड के नए मैरिड कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर। इनकी शादी से इनके परिवार और फैंस सभी बहुत खुश हैं लेकिन एक और इंसान है, जो बेहद खुश है। हम, जिसकी बात कर रहे हैं वह बॉलीवुड के मशहूर निर्माता और निर्देशक करण जौहर हैं। दरअसल, करण जौहर आलिया भट्ट को अपनी बेटी मानते हैं, जिसकी वजह से वह अभिनेत्री की शादी में भावुक भी दिखाई दिए थे। उन्होंने शादी के बाद एक इमोशनल पोस्ट लिखते हुए रणबीर को उनका 'दामाद' भी कहा था। इस पोस्ट के बाद अब करण ने सोशल मीडिया पर एक और पोस्ट साझा किया है, जो बहुत वायरल हो रहा है।

Karan Johar shares his look in manish malhotra sherwani from ranbir alia wedding calls himself buddha
करण जौहर - फोटो : social media

करण ने दिखाया अपना लुक 
करण ने आलिया और रणबीर की शादी के अपने लुक को साझा करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह ट्रेडिशनल आउटफिट पहने नजर आ रहे हैं। कुछ तस्वीरों में करण गुलाबी आउटफिट में दिखाई दे रहे हैं। कुछ तस्वीरों में वह पीले रंग का कुर्ता पहने नजर आए। यह कुर्ता करण ने आलिया की मेहंदी सेरेमनी में पहना था। इनको साझा करते हुए करण ने अपने लिए एक कविता भी लिखी।

Karan Johar shares his look in manish malhotra sherwani from ranbir alia wedding calls himself buddha
करण जौहर - फोटो : social media

खुद को बुलाया 'बुड्ढा'
करण ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, "शादी तैयार... दिल में बहुत सारा प्यार...ढल गई जवानी...लेकिन मिड लाइफ क्राइसिस है तो पहन ली मनीष मल्होत्रा की शेरवानी! चांद जैसी आलिया राजा हमारे आरके! रब ने बना दी जोड़ी वो भी सज धज के!" करण इन तस्वीरों में काफी हैंडसम लग रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Karan Johar shares his look in manish malhotra sherwani from ranbir alia wedding calls himself buddha
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, करण जौहर - फोटो : social media

करण ने लिखा था इमोशनल पोस्ट
इससे पहले भी करण ने आलिया और रणबीर की शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कर एक नोट लिखा था। इसमें उन्होंने रणबीर को अपना दामाद बताते हुए कहा था, "ये ऐसे दिन हैं, जिनके लिए हम जीते हैं... जहां फैमिली, प्यार और इमोशंस का सबसे सुंदर मिक्सचर है। मेरे दिल में ढेर सारा प्यार है... मेरी डार्लिंग आलिया ये लाइफ का बहुत ही खूबसूरत स्टेप है। मेरा प्यार और आशीर्वाद हर जगह आपके साथ रहेगा... रणबीर, आई लव यू... अभी और हमेशा। अब तुम मेरे दामाद हो। बधाई हो! ढेर सारी खुशियां।"

विज्ञापन
Karan Johar shares his look in manish malhotra sherwani from ranbir alia wedding calls himself buddha
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर - फोटो : social media

परिवार वालों की मौजूदगी में हुई शादी 
आलिया और रणबीर ने 14 अप्रैल को 'वास्तु' में शादी की, जो रणबीर का घर है। शादी में दोनों के परिवार वाले और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। दोनों ने पांच साल तक डेट करने बाद शादी के बंधन में बंधने का फैसला लिया था। बता दें कि रणबीर और आलिया की लव स्टोरी अयान मुखर्जी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर शुरू हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed