{"_id":"5d5913338ebc3e89b0179f75","slug":"karan-johar-slam-troller-who-raise-question-on-his-sexuality","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूजर के 'गे' कहने पर भड़के करण जौहर, अपने व्यंग्य से ट्रोलर की बोलती कर दी बंद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
यूजर के 'गे' कहने पर भड़के करण जौहर, अपने व्यंग्य से ट्रोलर की बोलती कर दी बंद
Sun, 18 Aug 2019 02:28 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sun, 18 Aug 2019 02:28 PM IST
विज्ञापन
Karan Johar
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करण जौहर जब भी अपनी लैंगिकता को लेकर ट्रोल हुए, उन्होंने अपने व्यंग्य से ट्रोलर की बोलती बंद कर दी। करण जौहर को हर दिन ऐसे ट्रोलर के साथ जूझना पड़ता है । हाल ही में करण जौहर को एक यूजर ने फिर से ट्रोल करने की कोशिश की । ऐसे में करण ने भी यूजर को जवाब दिया ।
tweet
- फोटो : social media
यूजर ने टि्वटर पर लिखा, 'करण जौहर की लाइफ पर एक मूवी बनानी चाहिए । करण जौहरः द गे' । यूजर का ये ट्वीट देखकर करण भड़क उठे । उन्होंने यूजर को करारा जवाब दिया । करण लिखते हैं, 'तुम सच में जीनियस हो । ये सब तुमने अब तक कहां छिपा रखा था। शुक्रिया कि तुमने इस मुद्दे पर अपनी आवाज उठाई ।'
You absolutely orignal genius! Where have you been hiding all this while??? Thank you for existing and emerging as the most prolific voice on Twitter today!!! https://t.co/5lxcPMjVif
— Karan Johar (@karanjohar) August 18, 2019
करण जौहर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
करण के इस ट्वीट का फैंस ने भी सपोर्ट किया । एक यूजर ने लिखा, 'फैंस को थोड़ी तमीज सीख लेनी चाहिए । करण तुम इन जैसे लोगों पर ध्यान ना दो ।' बता दें कि करण जौहर जब अरबाज खान के टॉक शो में पहुंचे थे तो उन्होंने ट्रोलर्स को लेकर बयान दिया था ।
विज्ञापन
विज्ञापन
करण जौहर
- फोटो : सोशल मीडिया
करण से पूछा गया था कि ट्रोलर की बातें सुन आप इसे कैसे झेलते हैं । तब करण कहते हैं, 'मैं ट्रोलर्स की बातें सुन दुखी हो जाता हूं । मुझे गुस्सा आता है । जब मैं सुबह उठता हूं तो देखता हूं कि लोग मुझे गाली दे रहे हैं । वो मुझसे बात कर सकते हैं लेकिन ऐसी बातें ना करें जिससे लगे कि मुझे कोई बीमारी है ।'
विज्ञापन
Karan Johar
- फोटो : instagram
'जैसे मैंने कुछ गलत कर दिया हो । मैं उनकी बोलती बंद कर देता हूं जो ये समझते हैं कि मैं गे हूं । मैं इसे ऐसे ही डील करता हूं ।' करण जौहर फिल्म 'तख्त' के अलावा 'दोस्ताना 2' प्रोड्यूस करेंगे । उनकी पिछली फिल्म 'कलंक' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी ।