{"_id":"5d5910158ebc3e89f83f4c76","slug":"vivek-oberoi-at-google-headquarter-share-his-experience","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विवेक ने गूगल हेडक्वार्टर में देखे नए आविष्कार, अमर उजाला के साथ साझा किए अनुभव","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विवेक ने गूगल हेडक्वार्टर में देखे नए आविष्कार, अमर उजाला के साथ साझा किए अनुभव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sun, 18 Aug 2019 02:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
vivek oberoi
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर अभिनेता और फिल्म निर्माता विवेक ओबेरॉय गूगल के खास बुलावे पर सैनफ्रैंसिस्को पहुंचे हैं। स्वतंत्रता दिवस पर वहां इकट्ठा हुए भारतीयों के साथ आजादी की सालगिरह मनाने के अलावा विवेक ने गूगल हेडक्वार्टर में रखे गए तमाम नए आविष्कारों को देखा और एक खास समारोह में हिस्सा भी लिया।
2 of 5
vivek oberoi
- फोटो : social media
अमर उजाला से बात करते हुए विवेक ने बताया कि वह अमेरिका के पश्चिमी तट पर बसे कुछ और शहरों में होने वाले कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेने वाले हैं। अपनी पिछली फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी में लीड रोल कर चुके विवेक अमेरिका में मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में भी बात कर रहे हैं।
3 of 5
Vivek Oberoi
- फोटो : amar ujala mumbai
वह कहते हैं कि मोदी के नेतृत्व में पिछले पांच साल में देश ने जो तरक्की की वह अतुलनीय है। अमेरिका के जिस कार्यक्रम में भी वह जाते हैं लोग उनसे बदले हिंदुस्तान के बारे में तमाम सवाल पूछते हैं और वह सबसे यही कहते हैं कि एक मजबूत देश के लिए मजबूत नेतृत्व पहली जरूरत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
vivek oberoi
- फोटो : social media
मोदी सरकार ने विश्व पटल पर देश की मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है और कश्मीर से संबंधित संविधान के अनुच्छेद 370 को हटाकर उन्होंने पूरी दुनिया को एक संदेश दिया है।
विज्ञापन
5 of 5
Vivek Oberoi
- फोटो : instagram
पुलवामा धमाकों के बाद सीमा पर बने आतंकवादियों के ठिकाने ध्वस्त करने वाले एयरफोर्स के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को वीर चक्र मिलने पर उन्होंने एक कविता भी लिखी है, जिसे उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया। यह कविता सुनाने की उनसे अमेरिका में बार-बार फरमाइश हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।