फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्मों में ज्यादा अमीरी दिखाने पर करण जौहर की हुई आलोचना, अब कहा- 'मैं माफी नहीं मांगूंगा'

Wed, 21 Aug 2019 01:32 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Wed, 21 Aug 2019 01:32 PM IST
विज्ञापन
karan johar talk about his film and said he will not apologize
karan johar - फोटो : social media
करण जौहर अपनी फिल्मों के अलावा बयानों और परिवारवाद को बढ़ावा देने को लेकर भी चर्चा में रहते हैं । उन्होंने कई स्टार किड्स को बॉलीवुड में लॉन्च किया है। इसके चलते उनकी खूब आलोचना भी होती रहती है । इसके साथ ही करण अपनी फिल्मों में अमीरी दिखाने को लेकर भी ट्रोल हो चुके हैं।



 
karan johar talk about his film and said he will not apologize
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में करण ने इस बारे में कहा है कि वो अपनी फिल्मों के लिए माफी नहीं मांगेंगे लेकिन अपनी फिल्म बनाने के तरीके में जरूर बदलाव करेंगे । करण ने मुंबई में लेखिका शुनाली खुल्लर श्रॉफ की किताब 'लव इन द टाइम ऑफ एफफ्लूएन्जा' की लॉन्चिंग पर ये बात कही। 

karan johar talk about his film and said he will not apologize
करण जौहर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम

करण ने कहा, 'मैंने उस तरह की फिल्में इसलिए बनाई क्योंकि मैं एक ऐसे माहौल में बड़ा हुआ हूं, जहां लोगों में ऐसी तमन्नाएं थीं और ये मेरे सोचने के तरीके के साथ जुड़ी हुई थीं । मैं हमेशा सोचता था कि सिनेमा असल जीवन से कहीं ज्यादा है और इसलिए मैंने ऐसे किरदार बनाए जिनकी लोग तमन्ना करते हैं ।'

विज्ञापन
विज्ञापन
karan johar talk about his film and said he will not apologize
karan johar - फोटो : social media

'कहीं न कहीं आगे चलकर सिनेमा पूरी तरह से बदल गया और मुझे उसे स्वीकारना होगा और निश्चित करना होगा कि मेरे किरदार और भी ज्यादा जमीन से जुड़े हुए और वास्तविक हों। अब और ज्यादा चमक-धमक वाले नहीं लगें। मैं उन फिल्मों के लिए माफी नहीं मांगूंगा जिन्हें मैंने बनाया है । बदलाव जरूर करूंगा।'

विज्ञापन
karan johar talk about his film and said he will not apologize
Karan Johar - फोटो : instagram
गौरतलब है कि पिछले दिनों करण जौहर की पार्टी को लेकर भी उन पर कई आरोप लगे थे। लोगों ने कहा था कि पार्टी में मौजूद सभी सितारों ने ड्रग्स लिया था। इस पूरे मामले पर राजीव मसंद को दिए इंटरव्यू में करण ने सफाई देते हुए कहा था- 'अगर मेरी पार्टी में ड्रग्स होता तो मैं वीडियो क्यों शेयर करता। वीडियो में इंडस्ट्री के कामयाब लोग दिख रहे हैं जो पूरे हफ्ते मेहनत करने के बाद एक रात मिलकर एन्जॉय कर रहे हैं।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed