फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस टीवी कलाकार ने किया अपने ब्रेकअप पर खुलासा, मीडिया के सामने कही ये बात

Mon, 20 Apr 2020 01:59 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Mon, 20 Apr 2020 01:59 PM IST
विज्ञापन
karan kundra spokes about his raelationship with anusha dandekar
करण कुंद्रा, अनुषा दांडेकर - फोटो : Social Media
मनोरंजन जगत में कुछ दिनों से उड़ रहीं अनुषा दांडेकर और करण कुंद्रा के ब्रेकअप की अफवाहों को आखिरकार विराम लग गया है। करण कुंद्रा ने खुद सामने आकर मीडिया से कहा है कि वे दोनों अलग नहीं हुए हैं, बस कुछ समय के लिए साथ नहीं रह रहे हैं। 

 

karan kundra spokes about his raelationship with anusha dandekar
करण कुंद्रा, अनुषा दांडेकर - फोटो : Social Media

करण ने कहा, 'सबसे पहली बात तो यह कि मैं और अनुष्का साथ नहीं रहते। हमारे पास हमारे खुद के अलग-अलग घर हैं। हम कुछ ही समय के लिए एक दूसरे के साथ रहे थे। हम बीच-बीच में मिलते भी रहते हैं लेकिन तब जब हम दोनों के काम का समय एक जैसा होता है।'

karan kundra spokes about his raelationship with anusha dandekar
करण कुंद्रा, अनुषा दांडेकर - फोटो : Social Media

करण सोशल मीडिया पर बहुत कम सक्रिय रहते हैं। उन्होंने कहा, 'भारत में जब लॉकडाउन की घोषणा हुई, तब मैं हरियाणा में शूटिंग कर रहा था। उसके बाद ही मैं मुंबई लौटा हूं। मैं अपनी वजह से किसी की जान को जोखिम में नहीं डालना चाहता था इसलिए मैंने अपने घर में ही रुकना जरूरी समझा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
karan kundra spokes about his raelationship with anusha dandekar
करण कुंद्रा, अनुषा दांडेकर - फोटो : Social Media

'हम अलग रह रहे हैं इसका मतलब यह नहीं कि हम अलग हो गए हैं। मैं आपको बता दूं कि हम अभी भी साथ हैं। अफवाह इसलिए भी उड़ सकती है कि मैंने सोशल मीडिया पर इसकी कोई घोषणा नहीं की। वैसे भी मैं सोशल मीडिया से थोड़ा दूर ही रहना पसंद करता हूं।'

विज्ञापन
karan kundra spokes about his raelationship with anusha dandekar
Karan Kundra - फोटो : social media

अनुषा और करण के अलग होने की अफवाह कुछ ही दिन पहले उड़ना शुरू हुई थी। करण ने खबरें शुरू होने के साथ ही इसका जवाब क्यों नहीं दिया? इस पर करण कहते हैं, 'मुझे अफवाहों की बिल्कुल परवाह नहीं है लेकिन अनुषा को इनसे बहुत फर्क पड़ता है। वह बहुत भावुक है और ब्रेकअप जैसी खबरों से बहुत जल्दी आहत हो जाती है। यही कारण है कि इन खबरों ने मुझे मीडिया के सामने आने पर मजबूर किया। अरे पहले हमें तो पता चलने दो कि हमारा ब्रेकअप हो गया है।'

इस तारीख से शुरू हो सकती है टीवी धारावाहिकों की शूटिंग, यूनियन नेता का बड़ा बयान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed