बिग बॉस 15 के दौरान सबसे पसंदीदा जोड़ी में शुमार रहे करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का पहला म्यूजिक वीडियो रिलीज हो गया है। वीडियो का नाम है रुला देती है। गाना रिलीज होते ही लोगों के बीच छा चुका है। वीडियो में दोनों समुंदर के किनारे रोमांस का तड़का लगा रहे हैं। इस गाने में दोनों के एक-दूसरे के लिए भरपूर इमोशन देखने को मिल रहे हैं। रोमांस से लेकर ब्रेकअप तक के हर सफर को गाने में खूबसूरती से पिरोया गया है। गाने में तेजस्वी और करण के एक्सप्रेशन भी जबरदस्त हैं।
Rula Deti Hai Video: करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का पहला म्यूजिक वीडियो रिलीज, रोमांस से ब्रेकअप तक दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निधि पाल
Updated Thu, 03 Mar 2022 02:04 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन