फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Russia Ukraine War: यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों की सोनू सूद ने की मदद, सोशल मीडिया पर हो रही वाहवाही

Thu, 03 Mar 2022 01:54 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 03 Mar 2022 01:54 PM IST
सार

दुनियाभर में इन दिनों रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग चर्चा में है। ऐसे में सभी लोग यूक्रेन में रह रहे लोगों के लिए चिंतित नजर आ रहे हैं। इसी बीच यूक्रेन में फंसे भारतीयों को लेकर भी देश में चिंता का माहौल है।

विज्ञापन
Russia Ukraine War: Sonu Sood helped Indian students trapped in Ukraine getting applause on social media
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

दुनियाभर में इन दिनों रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग चर्चा में है। ऐसे में सभी लोग यूक्रेन में रह रहे लोगों के लिए चिंतित नजर आ रहे हैं। इसी बीच यूक्रेन में फंसे भारतीयों को लेकर भी देश में चिंता का माहौल है। ऐसे में सरकार लगातार अपने लोगों को बचाने की कोशिश करती नजर आ रही है। इसी बीच अब अभिनेता सोनू सूद एक बार फिर मुश्किल में पड़े लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। 

अभिनेता ने हाल ही में यूक्रेन में फंसे भारतीय लोगों की मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया है। यूक्रेन से लौटे कई छात्रों ने बताया कि युद्ध के हालात के बीच किस तरह सोनू और उनकी टीम में छात्रों की लगातार मदद की। हाल ही में सोनू सूद ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है।

 

Russia Ukraine War: Sonu Sood helped Indian students trapped in Ukraine getting applause on social media
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

शेयर किए गए इस वीडियो में यूक्रेन ने सही सलामत वापस लौटे एक छात्र ने बताया कि कैसे मुश्किल समय में सोनू सूद और टीम ने वहां मौजूद स्टूडेंट्स बी मदद की। वीडियो में लक्ष्मण नाम के स्टूडेंट ने बताया कि मुश्किलों के बीच उनका संपर्क सोनू सूद की टीम से हुआ। इस दौरान उनकी टीम ने गाइड करते हुए बताया कि कौन सा बॉर्डर सबसे सुरक्षित है, जबकि इसके बारे एंबेसी ने कुछ भी नहीं बताया। एक्टर की टीम द्वारा बताए गए रास्ते से छात्र वहां से सुरक्षित देश लौट आया। 

Russia Ukraine War: Sonu Sood helped Indian students trapped in Ukraine getting applause on social media
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, सोनू सूद के शेयर किए गए एक अन्य वीडियो में एक छात्रा ने बताया कि सोनू सूद की टीम ने उन्हें रात- रात भर जागकर पल- पल की जानकारी दी। छात्रा आगे कहती है कि, सोनू सर का बहुत- बहुत धन्यवाद जो उन्होंने ऐसी टीम बनाई। उनकी वजह से हमने हिम्मत नहीं हारी और अपना उत्साह बनाए रखा। वहीं, इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा,  'यह मेरा काम है, ‘मुझे खुशी है कि मैं इसको करने के काबिल था। पूरे समर्थन के लिए भारत सरकार का बहुत धन्यवाद, जय हिंद।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Russia Ukraine War: Sonu Sood helped Indian students trapped in Ukraine getting applause on social media
सोनू सूद - फोटो : Instagram

इससे पहले अभिनेता ने अपने एक अन्य ट्वीट में कहा था कि, 'यूक्रेन में हमारे छात्रों के लिए मुश्किल वक्त और शायद अब तक का मेरा सबसे मुश्किल काम। सौभाग्य से हम कई छात्रों को सीमा पार करके सुरक्षित क्षेत्र में जाने में मदद करने में सफल रहे। आइए कोशिश करते रहें। उन्हें हमारी जरूरत है। आपकी सहायता के लिए, धन्यवाद।' सोनू सूद ने अपने इस ट्वीट में रोमानिया और पोलैंड के दूतावास को टैग किया है। 

विज्ञापन
Russia Ukraine War: Sonu Sood helped Indian students trapped in Ukraine getting applause on social media
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, अब सोशल मीडिया पर सोनू सूद के इस काम की काफी तारीफ की जा रही है। लोग एक बार फिर मसीहा बने अभिनेता को इस काम के लिए खूब सराह रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब सोनू सूद लोगों की मदद के लिए आगे आए हो। वह इससे पहले भी कोरोना काल में लोगों की मदद करते नजर आए थे। साथ ही वह लगातार अपने फाउंडेशन के जरिए लोगों की मदद करते रहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed