फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sanah Kapoor-Mayank Pahwa Wedding: सना की शादी में एकसाथ दिखे चार दिग्गज अभिनेता, फैंस को भाया नसीरुद्दीन शाह का आइंस्टीन लुक

Thu, 03 Mar 2022 01:12 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Thu, 03 Mar 2022 01:12 PM IST
विज्ञापन
fans love naseeruddin shah einstein look in Sanah Kapoor Mayank Pahwa Wedding
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेता सुप्रिया पाठक और पंकज कपूर की बेटी सना कपूर की शादी हो गई है। सना ने बुधवार को मनोज पाहवा और सीमा पाहवा के बेटे मयंक पाहवा से शादी कर ली। शादी में सुप्रिया की बहन रत्ना पाठक शाह और उनके पति नसीरुद्दीन शाह भी मौजूद थे। शादी में इन चारों यानि पंकज कपूर, सुप्रिया पाठक, नसीरुद्दीन शाह और रत्ना पाठक शाह की एक तस्वीर फैंस के हाथों लग गई है और वह इसे सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं। 








 
fans love naseeruddin shah einstein look in Sanah Kapoor Mayank Pahwa Wedding
सना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

तस्वीर में पंकज और नसीरुद्दीन शाह पीछे की तरफ खड़े हैं। दोनों ने लगभग मिलते-जुलते कपड़े पहने हैं। उन्होंने उन्होंने सफेद शर्ट के ऊपर काले रंग की जैकेट पहनी है। तस्वीर में सुप्रिया और रत्ना आगे की तरफ बैठी हुई हैं। रत्ना ने पीले रंग की साड़ी और सुप्रिया गुलाबी रंग के सूट में हैं। चारों कैमरे के सामने मुस्कुरा रहे हैं।

fans love naseeruddin shah einstein look in Sanah Kapoor Mayank Pahwa Wedding
शाहिद कपूर और सना कपूर - फोटो : social media

दोनों को साथ देखकर एक्टर्स के फैन्स भी काफी खुश नजर आए. पंकज कपूर, नसीरुद्दीन शाह, रत्ना पाठक शाह और सुप्रिया पाठक फिल्म इंटस्ट्री में मंझे हुए अभिनेताओं में से एक माने जाते हैं। ये चारो आपस में रिश्तेदार होते हुए भी एक साथ फ्रेम में  बहुत कम ही देखने को मिलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
fans love naseeruddin shah einstein look in Sanah Kapoor Mayank Pahwa Wedding
सना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

इस तस्वीर को उनके फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। एक फैन ने तो नसीरुद्दीन को अल्बर्ट आइंस्टीन तक बता दिया। उसने लिखा- नसीरुद्दीन शाह सफेद बालों और दाढ़ी वाले लुक के साथ अल्बर्ट आइंस्टीन जैसे लग रहे थे। दूसरे ने लिखा- ये कहना उचित होगा कि बॉलीवुड के आधे टैलेंटेड, बुद्धिमान और पावरफुल कलाकार एक तस्वीर में। एक अन्य यूजर ने लिखा- पंकज कपूर और नसीरुद्दीन शाह आपस में भाई जैसे लग रहे हैं।

विज्ञापन
fans love naseeruddin shah einstein look in Sanah Kapoor Mayank Pahwa Wedding
सना कपूर - फोटो : social media

सना और मयंक ने बुधवार को परिवार और करीबी दोस्तों के बीच महाबलेश्वर में शादी कर ली। इसमें पंकज कपूर के सबसे बड़े बेटे अभिनेता शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत भी शामिल हुए। शादी में दोनों के बच्चे मीशा और जैन भी शामिल थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed