फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karan Mehra Nisha Rawal: इस लड़की से चल रहा है करण मेहरा का चक्कर! निशा रावल के कथित बॉयफ्रेंड ने किया खुलासा

Tue, 16 Aug 2022 10:24 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 16 Aug 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Karan Mehra-Nisha Rawal Divorce: Rohit Satia Breaks Silence on Karan Mehra’s Baseless Allegations
Nisha Rawal-Karan Mehra - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी एक्टर करण मेहरा और निशा रावल की राहें जुदा हो गई हैं। दोनों तलाक का केस लड़ रहे हैं। मगर, दोनों का एक-दूसरे के ऊपर आरोप लगाने का सिलसिला अभी थमा नहीं है। आए दिन दोनों कड़वे बोल बोलते नजर आते हैं। यहां तक कि करण मेहरा ने तो बाकायदा प्रेस कांफ्रेंस करके निशा रावल पर विवाहेतर संबंध होने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा, 'निशा का रोहित सातिया के साथ अफेयर है'। अब इस मामले पर अब रोहित सातिया ने चुप्पी तोड़ी है।

Karan Mehra-Nisha Rawal Divorce: Rohit Satia Breaks Silence on Karan Mehra’s Baseless Allegations
करण मेहरा और निशा रावल - फोटो : Instagram

बता दें कि करण मेहरा ने हाल ही में निशा रावल पर धोखा दिए जाने का आरोप लगाया और कहा कि वह अपने मुंहबोले भाई रोहित सातिया के साथ रह रही है। करण ने कहा था कि निशा एक रोहित सातिया नाम के लड़के को डेट कर रही है। वह लंबे समय से हमारे आसपास था। इस मामले में रोहित सातिया ने करण मेहरा को करारा जवाब दिया है। इतना ही नहीं, उन्होंने करण मेहरा पर शादी से बाहर अफेयर होने का आरोप लगाया है। साथ ही उस लड़की के नाम का खुलासा भी किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित लखनऊ के रहने वाले हैं। रोहित की बेटी निशा, करण के बेटे कविश को राखी बांधती हैं।

Karan Mehra-Nisha Rawal Divorce: Rohit Satia Breaks Silence on Karan Mehra’s Baseless Allegations
एक्टर करण मेहरा और एक्ट्रेस निशा रावल - फोटो : Instagram

एक बातचीत के दौरान रोहित सातिया ने खुद पर लगे आरोपों का जवाब देते हुए अपना पक्ष रखा है। इस दौरान उन्होंने कई हैरान कर देने वाले खुलासे किए। जब रोहित से पूछा गया कि क्या उनका और निशा का अफेयर चल रहा है? इस पर रोहित ने कहा, 'मैं निशा को तब से जानता हूं जब करण से उनकी शादी भी नहीं हुई थी। मेरा उसके साथ कोई अफेयर नहीं है। मैं लखनऊ में अपनी पत्नी और बच्चे के साथ रहता हूं। अगर किसी आदमी का उसकी शादी से बाहर अफेयर चल रहा है, तो क्या उसकी पत्नी उसे घर आने देगी?'

विज्ञापन
विज्ञापन
Karan Mehra-Nisha Rawal Divorce: Rohit Satia Breaks Silence on Karan Mehra’s Baseless Allegations
निशा रावल, करण मेहरा - फोटो : सोशल मीडिया

रोहित ने कहा कि करण ने उन पर निराधार आरोप लगाकर उनकी छवि खराब की है और इस मामले में बेकार में उनका नाम घसीटा गया है। रोहित ने कहा, 'मेरी छवि खराब की गई है। मैं वकीलों के संपर्क में हूं और सच्चाई के साथ पूरी कहानी सामने रखूंगा। मगर इसके लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा।' इस बीच रोहित ने करण मेहरा को लेकर एक और हैरान कर देने वाला खुलासा किया। रोहित ने कहा कि करण की जिंदगी में एक 'एमएम' नाम की एक लड़की है। उन्होंने कहा कि वह उनका पूरा नाम नहीं बताएंगे, लेकिन उन्होंने यह दावा किया कि 'एमएम' निशा और करण के अलग होने की वजह है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed