फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shehnaaz Gill: सिद्धार्थ शुक्ला के बाद शहनाज गिल को किससे हुआ प्यार, जानिए कौन है वो शख्स

Tue, 16 Aug 2022 10:24 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 16 Aug 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Shehnaaz Gill Finds Love Again After Sidharth Shukla Dating Raghav Juyal News in Hindi
शहनाज गिल - फोटो : insta

शहनाज गिल को पंजाब की कटरीना कैफ कहा जाता है। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें साझा करती रहती हैं। इन दिनों अभिनेत्री सलमान खान के साथ अपनी आने वाली फिल्म कभी ईद कभी दिवाली को लेकर चर्चा में हैं। अब शहनाज गिल की निजी जिंदगी को लेकर फिर खबरें सामने आ रही हैं। सुनने में आ रहा है कि अभिनेत्री को फिर से प्यार हो गया है। तो चलिए जानते हैं कि वह भाग्यशाली शख्स कौन है।

Shehnaaz Gill Finds Love Again After Sidharth Shukla Dating Raghav Juyal News in Hindi
शहनाज गिल - फोटो : Instagram

दरअसल टीवी के मशहूर होस्ट और डांसर राघव जुयाल और शहनाज गिल फिल्म भाईजान में एकसाथ काम कर रहे हैं। दोनों की सलमान खान की इस फिल्म का हिस्सा हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राघव और शहनाज के बीच का रिश्ता अब दोस्ती से आगे बढ़ता जा रहा है। दोनों को अक्सर सार्वजनिक स्थानों पर एकसाथ स्पॉट किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के बीच में कुछ तो खिचड़ी पक रही है।

Shehnaaz Gill Finds Love Again After Sidharth Shukla Dating Raghav Juyal News in Hindi
राघव जुयाल, शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

राघव और शहनाज दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है। कुछ समय पहले दोनों ऋषिकेश ट्रिप पर भी साथ गए थे। हालांकि अफेयर की खबरों पर शहनाज और राघव दोनों ने किसी भी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि दोनों के बीच की नजदीकियां बॉलीवुड के गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। बता दें कि दोनों को एक-दूसरे का साथ बेहद पसंद भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shehnaaz Gill Finds Love Again After Sidharth Shukla Dating Raghav Juyal News in Hindi
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले शहनाज गिल सिद्धार्थ शुक्ला के साथ रिलेशनशिप में थीं। दोनों के बीच बिग बॉस में नजदीकियां बढ़ी थीं। बिग बॉस खत्म होने के बाद दोनों ने खुलेआम अपने प्यार का इजहार किया था। स्क्रीन पर भी दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जाता था। फिर एक दिन अचानक सिद्धार्थ शुक्ला के निधन ने सभी को चौंका दिया। सिद्धार्थ की मौत के बाद शहनाज काफी टूट गई थीं। फिर समय बीता और वह अपनी जिंदगी में आगे बढ़ीं। इस समय शहनाज अपनी लाइफ में काफी खुश हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed