फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेप मामले में जमानत पर बाहर आए करण ओबेरॉय ने किया मीटू का समर्थन, बोले- मेरे ऊपर लगे आरोप फर्जी

Sun, 16 Jun 2019 04:48 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 16 Jun 2019 04:48 AM IST
विज्ञापन
karan oberoi rape accuse says whole case is fake i am innocent
Karan Oberoi - फोटो : social media

रेप मामले में जमानत पर बाहर आए आरोपी करण ओबेरॉय शनिवार को एक्ट्रेस पूजा बेदी के साथ एक धरना प्रदर्शन में शामिल हुए। यह धरना #MenToo मूवमेंट के सपोर्ट में मुंबई के आजाद मैदान में दिया गया था। यह प्रदर्शन महिलाओं द्वारा पुरुषों के खिलाफ कानून का गलत इस्तेमाल कर उनको फंसाने के मामलों में जागरुकता लाने के लिए आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान करण ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर जवाब दिया।

karan oberoi rape accuse says whole case is fake i am innocent
karan oberoi

बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए करण ओबेरॉय ने कहा, 'गलत तरीके से मुझे रेप का आरोपी बनाए जाने के बाद मुझे अहसास हुआ कि मैं ऐसे मामलों में अकेला पीड़ित नहीं हूं। ऐसे बहुत से पुरुष हैं जिन्हें ऐसे जुर्म में आरोपी बनाया गया है जो उन्होंने कभी किया ही नहीं।

karan oberoi rape accuse says whole case is fake i am innocent
करन ओबरॉय
करण ने आगे कहा, 'मैं #MenToo मूवमेंट के सपोर्ट में यहां आया हूं क्योंकि मुझे लगता है कि किसी को भी न्याय उसके जेंडर के आधार पर नहीं दिया जाना चाहिए। अगर कानून का गलत इस्तेमाल किया जाए तो कोई पुरुष भी पीड़ित हो सकता है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
karan oberoi rape accuse says whole case is fake i am innocent
करन ओबरॉय - फोटो : karanoberoi.in

वहीं एक निजी चैनल से बातचीत करते हुए करण ओबेरॉय ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज करते हुए पूरे मामले को फर्जी बताया। उन्होंने कहा कि न तो मैंने कोई रेप किया और ना ही एक्सटॉर्शन ना ही कोई फिरौती वसूली है। ये पूरा मामला फर्जी है।

विज्ञापन
karan oberoi rape accuse says whole case is fake i am innocent
करन ओबरॉय

करण ने बताया, 'मैं उस महिल के साथ एक शार्ट रिलेशनशिप में था, लेकिन वो फ्रेंडली रिलेशनशिप थी जिसमें वो सब कुछ हुआ जो हर रिलेशनशिप में होता है। न ही मैंने कोई नशे के डोज दिए और न ही कोई प्राइवेट वीडियो बनाया। मुझे फंसाने के लिए मुझ पर ये आरोप लगाया है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed