फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'असद खान' से 'दयाबेन' तक, जब अचानक शो को अलविदा कह इन सितारों ने तोड़ दिए फैंस के दिल

Mon, 26 Apr 2021 12:19 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 26 Apr 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Karan Singh Grover to Disha Vakani these stars left tv show in middle and upset their fans
टीवी के सितारे - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी सीरियल लोगों को दिल के बहुत करीब होते हैं क्योंकि वो उनकी रोज की जिंदगी का हिस्सा हो जाते हैं। जहां एक फिल्म 2-3 घंटे में खत्म हो जाती है तो वही टीवी सीरियल सालों साल चलते हैं। ऐसे में उन शोज में दिख रहे किरदारों से हमें एक अलग तरह का लगाव हो जाता है। वहीं जब कोई खास किरदार अचानक सीरियल छोड़ जाता है तो दर्शक ठगा सा महसूस करते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही स्टार्स के बारे में जिन्होंने बीच में ही शो को अलविदा कह दिया था और लाखों फैंस के दिल टूट गए थे।

Karan Singh Grover to Disha Vakani these stars left tv show in middle and upset their fans
Disha Vakani - फोटो : file photo

दिशा वकानी

सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो के हर एक किरदार को दर्शकों का खूब प्यार मिलता है। हालांकि शो की मुख्य कलाकार दिशा वकानी यानी दयाबेन हर किसी की पसंदीदा हैं। दिशा वकानी पिछले 2 साल से शो से गायब हैं। उनके जाने के बाद भी शो चल रहा है लेकिन लोगों को दयाबेन की याद आती हैं। उनके अचानक सीरियल छोड़ देने के फैसले ने फैंस को काफी निराश कर दिया थ।

Karan Singh Grover to Disha Vakani these stars left tv show in middle and upset their fans
शिल्पा शिंदे और शुभांगी अत्रे - फोटो : फाइल

शिल्पा शिंदे

भाबीजी घर पर हैं में शिल्पा शिंदे अंगूरी भाभी का किरदार निभा रही थीं। हालांकि मेकर्स से अनबन के चलते उन्होंने अचानक से शो को अलविदा कह दिया। इसके बाद शुभांगी आत्रे शो में अंगूरी भाभी का किरदार निभा रही हैं। उनके अचानक शो को छोड़ जाने से फैंस को झटका लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Karan Singh Grover to Disha Vakani these stars left tv show in middle and upset their fans
सीजेन खान

सीजेन खान

एकता कपूर के हिट शो कसौटी जिंदगी में सीजन अनुराग के किरदार में नजर आए थे। इस किरदार से वो घर घर में मशहूर हो गए थे। हालांकि कुछ समय के बाद उन्होंने शो को बीच  में ही छोड़ दिया था। उनके अचानक लिए इस फैसले ने फैंस का दिल तोड़ दिया था।

विज्ञापन
Karan Singh Grover to Disha Vakani these stars left tv show in middle and upset their fans
शिल्पा आनंद - फोटो : Instagram

शिल्पा आनंद

शो दिल मिल गए में शिल्पा आनंद ने रिद्धिमा मलिक का किरदार निभाया था। शो में उनकी और करण सिंह ग्रोवर की केमेस्ट्री काफी पसंद की गई थी। हालांकि उन्होंने कुछ समय बाद अचानक ही इस शो को अलविदा कह दिया जिसके बाद सुकीर्ति कांडपाल और फिर जेनिफर विंगेट ने इस किरदार को निभाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed