फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'शोले' की ये अभिनेत्री 17 की उम्र में बन गई थी दो बच्चों की मां, फिल्मों में आने का किस्सा है बेहद दिलचस्प

Mon, 26 Apr 2021 12:18 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Mon, 26 Apr 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Sholay Mausiji Aka Leela Mishra Featured 200 Films For Hindi Cinema Famous For Chachi And Mausi Role
अभिनेत्री लीला मिश्रा

हिंदी सिनेमा में ऐसी कई फिल्में बनी हैं, जो आज भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं और हमेशा करती रहेंगी। फिल्म का हर एक सीन, डायलॉग और किरदार लोगों के जेहन में बसा हुआ है। आज हम ऐसी ही एक फिल्म की बात कर रहे हैं, जिसके एक किरदार को लोग कभी नहीं भूल सकते। आज हम बात करने जा रहे हैं साल 1975 में आई फिल्म 'शोले' में मौसी का किरदार निभाकर मशहूर हुईं अभिनेत्री लीला मिश्रा के बारे में। लीला मिश्रा अचानक ही फिल्मों में आ गई थी और उनका फिल्मी दुनिया में आने का किस्सा बेहद दिलचस्प है, जो हम आपको बताने जा रहे हैं।

Sholay Mausiji Aka Leela Mishra Featured 200 Films For Hindi Cinema Famous For Chachi And Mausi Role
अभिनेत्री लीला मिश्रा

फिल्म 'शोले' में हर किरदार अलग था और आज भी लोगों के जेहन में बसा हुआ है। लेकिन मौसी का किरदार भी लोगों को काफी पसंद आया था। मौसी और जय (अमिताभ बच्चन) का संवाद आज भी लोगों के दिलों में है। अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री लीला मिश्रा का जन्म उत्तर प्रदेश के एक गांव के जमींदार के घर में हुआ था। लीला को शिक्षा-दीक्षा नहीं मिल सकी थी, क्योंकि उनके घर में लड़कियों को पढ़ने की इजाजत नहीं थी। इसी वजह से लीला की शादी भी बेहद कम उम्र में हो गई।

Sholay Mausiji Aka Leela Mishra Featured 200 Films For Hindi Cinema Famous For Chachi And Mausi Role
अभिनेत्री लीला मिश्रा

लीला की उम्र सिर्फ 12 साल रही होगी जब उनकी शादी बनारस के रहने वाले राम प्रसाद मिश्रा के साथ कर दी गई थी। शादी के कुछ ही सालों के भीतर लीला मिश्रा मां बन चुकी थीं। अपनी जिंदगी के 17 वर्ष पूरे होने तक लीला मिश्रा दो बच्चों की मां बन गईं थीं। उनकी दो बेटियां थीं। वह जायस रायबरेली से आती थीं, वह और उनके पति जमींदार परिवारों से थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sholay Mausiji Aka Leela Mishra Featured 200 Films For Hindi Cinema Famous For Chachi And Mausi Role
शोले का एक दृश्य

राम प्रसाद का स्वभाव बेहद खुले विचारों वाला था, वो किसी भी चीज को लेकर दबाव नहीं बनाते थे। लीला भी उन्होंने अपने फैसले लेने की पूरी आजादी दी हुई थी। लीला के पति राम प्रसाद अक्सर बॉम्बे आया-जाया करते थे और वहां कश्मीरी नाटकों में काम किया करते थे। बॉम्बे में ही राम प्रसाद के एक दोस्त रहते थे, जो कि दादा साहेब फाल्के की फिल्म कंपनी में काम करते थे। एक दिन वो राम प्रसाद के घर आए। उन्होंने लीला को देखा और उनकी खूबसूरती और भोली सी सूरत को देखकर उन्होंने अपने दोस्त राम प्रसाद को लीला को फिल्मों में काम करने को लेकर सलाह दी।

विज्ञापन
Sholay Mausiji Aka Leela Mishra Featured 200 Films For Hindi Cinema Famous For Chachi And Mausi Role
अभिनेत्री लीला मिश्रा

पहले तो राम प्रसाद ने इस बात के लिए साफ इनकार कर दिया लेकिन फिर मामा के समझाने के बाद वो मान गए। इसके बाद राम प्रसाद व लीला दोनों ही बॉम्बे के लिए रवाना हो गए थे। जहां पहुंचकर दोनों ने अपनी अदाकारी शुरू की और फिल्मों में काम मांगने के लिए जाने लगे। इन दोनों की पहली फिल्म साल 1936 में एक साथ आई थी, जिसका नाम 'सती सुलोचना' था। इसमें राम प्रसाद ने रावण का किरदार निभाया था, तो लीला ने मंदोदरी का रोल अदा किया था। इस फिल्म में काम करने के लिए लीला को 500 रुपये मिले थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed