{"_id":"602951776c6ed21d634017d5","slug":"karanvir-bohra-reveals-newborn-daughter-gia-vanessa-snow-face-on-valentine-s-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करणवीर बोहरा ने दिखाई अपनी तीसरी बेटी की पहली झलक, लिखा-मेरे न्यू वैलेंटाइन...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करणवीर बोहरा ने दिखाई अपनी तीसरी बेटी की पहली झलक, लिखा-मेरे न्यू वैलेंटाइन...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Sun, 14 Feb 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
करणवीर बोहरा
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी अभिनेता करणवीर बोहरा की पत्नी टीजे सिद्धू ने पिछले साल दिसंबर में एक बेटी को जन्म दिया था। अब करणवीर ने इंस्टाग्राम पर अपनी तीसरी बेटी की झलक दिखाई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है। इस वायरल तस्वीर में करणवीर अपनी तीसरी बेटी के साथ नजर आ रहे हैं। ब्लैक एंड व्हाइट इस तस्वीर में करणवीर अपनी बेटी को कंधे पर सुलाए हुए हैं और बच्ची मुस्कुरा रही है।
2 of 5
करणवीर बोहरा
- फोटो : फाइल
इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर बेहद पसंद किया जा रहा है। बता दें कि इससे पहले करणवीर के घर जुड़वा बेटियों का जन्म हुआ था। अब करणवीर तीन बेटियों के पिता हैं। अपनी तीसरी बेटी के स्वागत में उन्होंने एक वीडियो भी साझा किया था। अब करणवीर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तीसरी बेटी की झलक दिखाई है। उनके साझा करते ही तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है।
3 of 5
करणवीर बोहरा
इस तस्वीर को साझा करते हुए करणवीर ने कैप्शन में लिखा, 'मेरे न्यू वैलेंटाइन से मिलिए'। इसके साथ ही टीजे सिद्धू ने भी अपनी तीसरी बेटी की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिसमें प्यारी सी बच्ची के साथ टीजे और करणवीर दोनों नजर आ रहे हैं। वहीं, अपनी इस तीसरी बेटी का नाम करणवीर और टीजे ने Gia Vanessa Snow रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
करणवीर बोहरा
- फोटो : instagram
कनाडा में हैं करणवीर और टीजे सिद्धू
टीजे सिद्धू ने कनाडा में बच्ची को जन्म दिया है। करणवीर कुछ दिन पहले ही वहां पहुंचे थे जबकि टीजे पहले से ही कनाडा में थीं। इससे पहले करण ने अस्पताल से एक वीडिया साझा किया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। करण अस्पताल के बाहर खुशी से डांस करते नजर आए थे।
विज्ञापन
5 of 5
करणवीर बोहरा
- फोटो : voot
बता दें कि करणवीर बोहरा टीवी के जानेमाने अभिनेता हैं। हालांकि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड फिल्मों से की थी। वह पहली बार साल 1990 में रिलीज हुई फिल्म तेजा में नजर आए थे। उन्होंने कई हिट धारावाहिकों में काम किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।