{"_id":"60294ad6f68efa596b6feb42","slug":"bhojpuri-actress-akshara-singh-releases-special-song-on-valentine-s-day-video-goes-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वेलेंटाइन डे पर अक्षरा सिंह ने जारी किया स्पेशल गाना, दीवाने हुए फैंस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वेलेंटाइन डे पर अक्षरा सिंह ने जारी किया स्पेशल गाना, दीवाने हुए फैंस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Sun, 14 Feb 2021 09:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अक्षरा सिंह
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वेलेंटाइन डे के मौके पर भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह का वेलेंटाइन स्पेशल गाना तहलका मचा रहा है। इस गाने को अक्षरा सिंह के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। अब तक इस गाने 'माई फर्स्ट वेलेंटाइन' को 2.81 लाख व्यूज मिल चुके हैं। मालूम हो कि यह भोजपुरी नहीं, बल्कि हिंदी में है। अक्षरा कहतीं हैं कि यह रोमांटिक गाना वेलेंटाइन डे को यादगार बनाएगा।
2 of 5
अक्षरा सिंह
- फोटो : फाइल
भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह कई भोजपुरी गाने के साथ नजर आ चुकी हैं। अक्षरा सिंह अभी तक लगभग सभी खास मौकों को लेकर गाने बनाती रही हैं, लेकिन वेलेंटाइन डे पर यह उनका पहला गाना है। अपने म्यूजिक वीडियो के बारे में अक्षरा ने कहा, 'प्रेम शाश्वत है। मेरा यह गाना उन प्यार करने वालों के लिए है, जो सही मायने में अपने एक दूसरे से प्रेम करते हैं। उन्हें यह गाना खूब पसंद भी आने वाला है।
3 of 5
अक्षरा सिंह
- फोटो : फाइल
अक्षरा का कहना है, 'यह बेहद रोमांटिक गाना है। उम्मीद करती हूं कि मेरे यह गाना आपके वेलेंटाइन के लिए यादगार हो जाए।' 16 साल की उम्र में रवि किशन के साथ भोजपुरी फिल्मों में कदम रखने वालीअक्षरा सिंह आज भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की स्टार हैं। एक मीडिया इंटरव्यू में अक्षरा ने स्वीकार किया है कि उस वक्त उन्होंने 'अश्लील गाने' पर डांस किया था, क्योंकि तब वे स्टार भी नहीं थीं और विकल्प नहीं होने के कारण विरोध भी नहीं कर सकी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अक्षरा सिंह
- फोटो : फाइल
हाल ही में बता दें कि अक्षरा सिंह रितेश पांड के साथ आए अपने एक और गाने को लेकर सुर्खियों में बनी रही। यह गाना भोजपुरी फिल्म 'दबंग दामाद' का है। इस गाने को रितेश पांडेय ने प्रियंका सिंह के साथ मिलकर गाया है।
विज्ञापन
5 of 5
अक्षरा सिंह
अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अदाकारा हैं। अक्षरा का खूबसूरत स्टाइल उनके फैंस को काफी पसंद आता है। इस तस्वीर में अक्षरा काफी प्यारी और खूबसूरत नजर आ रही हैं। अक्षरा का हर स्टाइल काफी खूबसूरत और प्यारा होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।