{"_id":"602fb0140b1213022307c405","slug":"karanvir-bohra-s-wife-teejay-sidhu-asks-is-a-family-only-complete-when-you-have-a-boy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीजे सिद्धू ने फैमिली फोटो शेयर करते हुए पूछा सवाल, बोलीं- क्या बेटा होने से ही परिवार पूरा होता है क्या?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
टीजे सिद्धू ने फैमिली फोटो शेयर करते हुए पूछा सवाल, बोलीं- क्या बेटा होने से ही परिवार पूरा होता है क्या?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Fri, 19 Feb 2021 06:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
करणवीर बोहरा और टीजे सिद्धू
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्टर करणवीर बोहरा की पत्नी और एक्ट्रेस टीजे सिद्धू दिसंबर माह में तीसरी बार मां बनी है। उनकी पहले से ही दो जुड़वा बेटियां थीं और एक बार फिर से नन्ही परी ने उनके घर में जन्म लिया है। तीनों बेटियों के नाम बेला, विएना और वेनेसा हैं। टीजे सिद्धू हर मुद्दे पर अपनी बात मुखर होकर रखती हैं और इस बार उन्होंने लिंगभेद पर सवाल उठाया है।
Trending Videos
2 of 5
टीजे सिद्धू का इंस्टाग्राम पोस्ट
- फोटो : Instagram
टीजे ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने घटना को शेयर करते हुए सवाल किया कि ऐसा क्यों है कि लोग बेटा पैदा हो जाने से ही परिवार को पूरा मानते हैं। उन्होंने इसे लेकर लिखा, 'मेरे एक परिचित कपल की पहले से एक बेटी थी। हाल ही में उनका एक बेटा हुआ। मेरे एक और परिचित ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि अब उनका परिवार पूरा हो गया है। ये सुनकर मुझे थोड़ी निराशा हुई। क्या बेटा होने से ही परिवार पूरा होता है? अगर उस कपल को एक और बेटी हो जाती तो? क्या उनका परिवार अधूरा रहता।'
उन्होंने आगे लिखा, ' एक बच्चा होना भी सौभाग्य की बात है। उसके बाद आपके कितने बच्चे हुए, उनका जेंडर क्या है, ये आपकी पूर्णता कैसे साबित करती है। मुझे यकीन है कि वो कमेंट बुरा लगने के इंटेंशन से नहीं किया गया था। हो सकता है कि उनके कहने का मतलब हो कि अब उनके पास बेटा, बेटी दोनों हैं, लेकिन ऐसे में ये बात उन्हें और अधिक क्लैरिटी के साथ कहनी चाहिए थी। हमें अपने विचार, अपनी बात रखते हुए अधिक जिम्मेदार होना होगा।'
4 of 5
बेटियों के साथ टीजे सिद्धू
- फोटो : Instagram
टीजे ने लिखा कि, 'कई बार बात करते वक्त हमारी मंशा लड़का या लड़की में भेदभाव करने की नहीं होती, लेकिन कई बातें हम ऐसी बोल जाते हैं जिन्हें लेकर हमें सावधानी बरतनी चाहिए। सबसे जरूरी बात कि आपका या आपके परिवार का पूरा होना संतान होने या नहीं होने या लड़का-लड़की होने पर निर्भर नहीं करता।' टीजे सिद्धू ने वाकई में एक बड़े मुद्दे पर सवाल खड़ा किया है।
विज्ञापन
5 of 5
बेटियों के साथ टीजे सिद्धू
- फोटो : Instagram
बता दें कि अभिनेता करणवीर बोहरा अक्सर अपने बेटियों के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। उन्होंने अपनी नन्ही परी वेनेसा का इंस्टाग्राम अकाउंट भी बना दिया है, जिसे टीजे चलाती है। कपल अपनी बेटियों की तस्वीरें फैंस के साथ साझा करते रहते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X