सब्सक्राइब करें

सैफ से निकाह के बाद 'कपूर या खान' होने पर उठा सवाल तो करीना ने दिया था मजेदार जवाब, देखें वीडियो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 05 Jul 2021 02:31 PM IST
विज्ञापन
Kareena Befitting reply to the media who ask her to chosen between kapoor and khan After Nikah Video
करीना कपूर खान - फोटो : Instagram

करीना कपूर खान बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिनका अंदाज वाकई में बिलकुल निराला है। बेबो बॉलीवुड में सिर्फ अपने अभिनय के लिए ही मशहूर नहीं हैं, बल्कि उन्हें उनके बेबाक अंदाज के लिए भी जाना जाता है। करीना राजनीति पर अपनी राय देने से जितना बचती हैं, उतना ही ज्यादा वो बॉलीवुड सितारों की पोल खोल करने में आगे रहती हैं। कभी-कभी करीना के कहे शब्द मीडिया की हेडलाइंस बन जाते हैं और सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल होते हैं। हाल ही में करीना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने एक बात कहकर सबका दिल जीत लिया।



कपूर परिवार में लिया जन्म, खान में की शादी
करीना कपूर खान बॉलीवुड में एक सफल अभिनेत्री होने के साथ-साथ बॉलीवुड के सबसे बड़े परिवार कपूर खानदान से ताल्लुक रखती हैं। वह रणधीर कपूर की बेटी और करिश्मा कपूर की छोटी बहन है। इसके साथ ही ऋषि कपूर उनके चाचा है और रणबीर उनके चचेरे भाई हैं। कपूर खानदान में जन्म लेने वाली करीना कपूर ने खान परिवार में शादी की। हालांकि जब करीना कपूर ने जब सैफ अली खान से शादी की थी, तो सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना की गई थी। लेकिन इससे करीना और सैफ अली खान के रिश्ते पर कोई असर नहीं पड़ा। जब अपनी शादी के बाद करीना एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचीं तो उनसे एक रिपोर्टर ने पूछा कि आप किसे चुनेंगी कपूर या खान, जिसका करीना ने बहुत ही मजेदार जवाब दिया।

Trending Videos
Kareena Befitting reply to the media who ask her to chosen between kapoor and khan After Nikah Video
करीना कपूर खान - फोटो : Instagram

कपूर या खान में से चुनने पर दिया मजेदार जवाब

बेबो ने मीडिया रिपोर्टर के इस सवाल का इतना मजेदार जवाब दिया कि उनकी इस हाजिरजवाबी ने सबका दिल जीत लिया। रिपोर्टर ने कहा हमारे पास आपके लिए एक सवाल है कपूर या खान। जैसे ही रिपोर्टर ने ये कहा, करीना ने उनकी बात का जवाब देते हुए कहा,'समस्या ये है कि मैं किसी एक को चुन नहीं सकती, क्योंकि मैं करीना कपूर खान हूं। मैं खुद को इस चीज के लिए बहुत ही भाग्यशाली मानती हूं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by CineRiser Fashion (@cineriserfashion)

विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena Befitting reply to the media who ask her to chosen between kapoor and khan After Nikah Video
करीना कपूर खान - फोटो : Instagram

करीना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
 
भरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में करीना कपूर खान का ये जवाब सुनकर सब बहुत ही खुश हुए और उनके लिए तालियां बजाने लगे। उनकी इस बात को लेकर ऑडियंस ने जहां उनकी तारीफ की तो वही दूसरी तरफ रिपोर्टर भी उनके जवाब से काफी खुश हुआ। करीना का ये पुरांना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं और बेबो की तारीफ कर रहे हैं।

Kareena Befitting reply to the media who ask her to chosen between kapoor and khan After Nikah Video
करीना कपूर खान - फोटो : Instagram

भाई रणबीर की खिंचाई की थी

इस वायरल वीडियो के अलावा भी करीना से कई सवाल पूछे गए। मीडिया ने करीना कपूर खान से पूछा कि अगर वो एक लिफ्ट में रणबीर की गर्लफ्रेंड कटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट के साथ फंस जाती हैं तो वो क्या करेंगी। मीडिया के इस सवाल का करीना ने बड़ी बेबाकी से जवाब देते हुए कहा, 'मैं निश्चित रूप से इस बात का पूरा ध्यान दूंगी कि वहां पर रणबीर कपूर न हो, मैं लिफ्ट में खुद इस स्थिति से डील करने की कोशिश करूंगी। बता दें कि जब करीना कपूर खान अपने भाई रणबीर के साथ करण जौहर के शो में पहुंची थीं तो उन्होंने नेशनल टेलीविजन पर कटरीना को अपनी भाभी कह दिया था। जिसके बाद रणबीर कपूर का चेहरा देखने लायक था।

विज्ञापन
Kareena Befitting reply to the media who ask her to chosen between kapoor and khan After Nikah Video
करीना कपूर खान - फोटो : Instagram

साल 2012 में की थी सैफ अली खान से शादी

करीना ने साल 2012 में छोटे नवाब सैफ अली खान से शादी की थी। इन दोनों ने फिल्म टशन में साथ काम किया था, वही पर इनकी लव-स्टोरी की शुरुआत हुई थी। लगभग 4 साल तक एक-दूसरे को डेट करने बाद ये दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। हालांकि जब करीना ने सैफ से शादी की थी तो उस दौरान उनकी बहुत आलोचना हुई थी, लेकिन इसका असर इन दोनों के प्यार पर कभी नहीं पड़ा। शादी के 9 साल बाद भी इनके बीच गहरा प्यार है और साथ ही दोनों दो बच्चों के माता-पिता हैं। बता दें कि सैफ न पहली शादी अमृता सिंह से की थी तो वहीं करीना ने भी लंबे समय तक बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर को डेट किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed