सब्सक्राइब करें

'सत्यनारायण की कथा' के मेकर्स पर कार्रवाई करेगी मप्र सरकार, पहले ही बदला जा चुका है फिल्म का नाम

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 05 Jul 2021 02:22 PM IST
विज्ञापन
Narottam Mishra can Take Legal Action Against Kartik Aaryan Movie Satyanarayan Ki Katha
कार्तिक आर्यन - फोटो : Insatagram- @kartikaaryan

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने फिल्म निर्माताओं पर हिंदू-देवी देवताओं को आसानी से निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा कि कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्म ‘‘सत्यनारायण की कथा’’ की जांच पुलिस करेगी और उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी। इस फिल्म के शीर्षक पर आपत्ति जताते हुए एक संगठन ने कहा कि यह शीर्षक हिन्दू देवताओं का अपमान है और संगठन ने फिल्म निर्माता से माफी की मांग की।



हिन्दू देवी-देवताओं को टारगेट करना बंद करें, नहीं तो होगी कार्रवाई
फिल्म सत्यनारायण की कथा का हिन्दू संगठनों द्वारा विरोध किये जाने के बारे में पूछे जाने पर मिश्रा ने कहा, ‘‘सभी फिल्म और वेब सीरीज निर्माताओं से मेरा आग्रह है कि वे हिन्दू देवी-देवताओं को टारगेट करना बंद करें। वेब सीरीज 'सत्यनारायण' में विवादास्पद कंटेंट की जांच के लिए मैंने डीजीपी को निर्देशित किया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा।’’

Trending Videos
Narottam Mishra can Take Legal Action Against Kartik Aaryan Movie Satyanarayan Ki Katha
mp home minister Narottam Mishra - फोटो : ANI

मिश्रा ने आरोप लगाया कि बॉलीवुड फिल्म निर्माता अपनी फिल्मों में हिंदू देवी-देवताओं को निशाना बनाते हैं। उन्होंने पूछा कि ये फिल्म निर्माता कभी अन्य धर्मों के बारे में ऐसी फिल्में नहीं बनाते हैं, क्या आपने कभी सुना है कि उन्होंने अल्पसंख्यकों के बारे में ऐसी फिल्म लिखी और बनाई हो? उन्होंने कहा कि वे यह नहीं कर सकते, हमारे देवी-देवता उनके लिए आसान निशाना हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Narottam Mishra can Take Legal Action Against Kartik Aaryan Movie Satyanarayan Ki Katha
साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

इससे पहले रविवार को संस्कृति बचाओ मंच नाम के एक हिंदू संगठन ने आगामी फिल्म सत्यनारायण की कथा के निर्माता के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा, ‘‘ हमने रविवार को भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को एक ज्ञापन सौंपा है और मांग की है कि इस फिल्म का निर्माण बंद किया जाए। मंच ने यह भी मांग की कि निर्माता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए।’’

Narottam Mishra can Take Legal Action Against Kartik Aaryan Movie Satyanarayan Ki Katha
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बदला जा चुका है नाम
फिल्म के टाइटल पर धार्मिक संगठनों द्वारा जताएं गए विरोध के बाद मेकर्स ने इसे बदलने का फैसला किया। इस बात की जानकारी फिल्म के निर्देशक समीर विद्वान ने अपने ट्विटर पर एक पोस्ट साझा कर दी थी। उन्होंने लिखा, 'फिल्म का नाम बदलने के फैसला लोगों की आहत हो रही भावनाओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है। निर्देशक ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'एक फिल्म का टाइटल कुछ ऐसा है जो रचनात्मक प्रक्रिया के माध्यम से व्यवस्थित रूप से उभरता है। हमनें भावनाओं को आहत करने से बचने के लिए हाल ही में घोषित अपनी फिल्म ‘सत्यनारायण की कथा’ के टाइटल को बदलने का फैसला किया है। फिल्म के निर्माता और क्रिएटिव टीम भी इस फैसले के पूरे समर्थन में है। हम अपनी यात्रा के दौरान अपनी प्रेम कहानी के लिए एक नए टाइटल की जल्द घोषणा करेंगे। समीर विद्वान'।

विज्ञापन
Narottam Mishra can Take Legal Action Against Kartik Aaryan Movie Satyanarayan Ki Katha
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस पोस्ट को अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर भी साझा किया है। मालूम हो कि अभिनेता ने पिछले महीने इंस्टाग्राम पर फिल्म के शीर्षक वाला एक मोशन पोस्ट साझा किया था। इसके साथ ही आधिकारिक तौर पर फिल्म का टाइटल की भी घोषणा की गई थी। पिछले माह निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने घोषणा की कि बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन उनकी आगामी फिल्म सत्यनारायण की कथा में मुख्य भूमिका निभाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed