फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kareena Kapoor: सैफ से पहले इन एक्टर्स के साथ उड़े थे करीना के इश्क के चर्चे, आखिर में नवाब पर आया बेबो का दिल

Wed, 21 Sep 2022 08:58 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 21 Sep 2022 08:58 AM IST
विज्ञापन
Kareena Kapoor Birthday Know About Laal Singh Chaddha Actress affairs before marriage with saif ali khan
करीना कपूर खान - फोटो : Instagram

करीना कपूर खान बी-टाउन की सबसे टेलेंटेड एक्ट्रेस में से एक हैं। बॉलीवुड में बेबो के नाम से मशहूर करीना ने अपने करियर की शरुआत से ही कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया है। सिनेमा जगत के सबसे बड़े खानदान से ताल्लुक रखने वाली करीना कपूर करिश्मा कपूर के बाद परिवार की दूसरी बेटी थीं, जिन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। 21 सितंबर 1980 को जन्मीं करीना सिर्फ एक्टिंग ही नहीं स्टाइल के मामले में भी डीवा है। शादी और दो बच्चे होने के बाद भी एक्ट्रेस का चार्म देखते ही बनता है। इसी चार्म के चलते करीना ने कई स्टार्स को अपना दीवाना बनाया है। मिसेज पटौदी बनने से पहले करीना के अफेयर्स के चर्चें कई एक्टर्स के साथ उड़े थे। आज करीना के 42वें जन्मदिन पर हम आपको उन स्टार्स के बारे में बातने जा रहे हैं, जिनके साथ करीना कपूर का नाम जोड़ा गया है।

Kareena Kapoor Birthday Know About Laal Singh Chaddha Actress affairs before marriage with saif ali khan
करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया

विक्की निहलानी 
करीना कपूर खान बचपन से ही बहुत एक्टिव और खूबसूरत थीं। उनके ऊपर दिल हारने वालों की संख्या किसी से कम नहीं है, इन्हीं में से एक थे विक्की निहलानी। अब आपके दिमाग में सबसे पहला सवाल यह आएगा कि आखिर विक्की निहलानी हैं कौन? तो हम आपको बता दें कि वह कोई स्टार नहीं हैं बल्कि ये वो हैं, जिनको स्कूल टाइम में करीना कपूर अपना दिल दे बैठी थीं। जी हां, विक्की निहलानी करीना कपूर का पहला प्यार थें। विक्की निहलानी बॉलीवुड के फिल्म मेकर पहलाज निहलानी के बेटे हैं। उनके साथ अपने रिश्ते का खुलासा खुद करीना ने अपने इंटरव्यू में किया था। उन्होंने बताया था वह विक्की को इतना पसंद करती थीं कि उससे शादी करना चाहती थीं, लेकिन कच्ची उम्र में उनके इस अफेयर की बात उनके घरवालों को पता चल गई और उन्होंने इसे ज्यादा दिनों तक चलने नहीं दिया।

Kareena Kapoor Birthday Know About Laal Singh Chaddha Actress affairs before marriage with saif ali khan
ऋतिक रोशन, करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया

ऋतिक रोशन  
विक्की निलहानी के बाद करीना कपूर खान का नाम ऋतिक रोशन के साथ भी जुड़ चुका है। करीना कपूर और ऋतिक रोशन ऑन स्क्रीन साथ में कई फिल्मों में काम किया था। लेकिन दोनों करण जौहर की फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' की शूटिंग के समय करीब आए थे। साल 2000 के आसपास दोनों के अफेयर्स की चर्चा काफी सुर्खियों में रही थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक नौबत यहां तक आ गई थी कि दोनों की नजदीकियों से परेशान होकर ऋतिक के पिता राकेश रोशन ने उनके और करीना के साथ में काम करने पर पूरी तरह से बैन लगा दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena Kapoor Birthday Know About Laal Singh Chaddha Actress affairs before marriage with saif ali khan
करीना कपूर खान, फरदीन खान - फोटो : Social Media

फरदीन खान
फिरोज खान के बेटे और अभिनेता फरदीन खान के साथ भी करीना ने खूब प्यार के पींगे बजाए थे। दोनों ने साथ में फिल्म 'फिदा' में काम किया था और इसी की शूटिंग के दौरान करीना कपूर और फरदीन खान के बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं। करीना कपूर और फरदीन खान के रिश्ते ने सुर्खियां तो खूब बटोरी लेकिन दोनों के इस रिश्तें की सच्चाई आज तक किसी को नहीं पता लगी। दोनों ने खुलकर कभी भी अपने रिश्ते को न तो मीडिया के सामने कबूला और न ही नकारा था। 

विज्ञापन
Kareena Kapoor Birthday Know About Laal Singh Chaddha Actress affairs before marriage with saif ali khan
करीना कपूर-शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

शाहिद कपूर  
इन सभी के बाद करीना की जिंदगी में एंट्री हुई शाहिद कपूर की। शाहिद और करीना के अफेयर के साथ-साथ दोनों की शादी की खबरें भी खूब चर्चाओं में रही थीं। दोनों का रिश्ता किसी से छिपा नहीं है और शाहिद के रिश्ता तो खुद करीना ने भी कुबूला था। ऑन स्क्रीन रोमांस करते-करते दोनों कब एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे, उन्हें दोनों को भी नहीं पता था। करीना ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि 'वह शाहिद के पीछे पूरी तरह से पागल थीं, लेकिन एक्टर उन्हें कोई भाव ही नहीं देते थे। वह महीनों तक अभिनेता को लगातार कॉल और मैसेज करती थीं। इतना ही नहीं उन्होंने शाहिद स्टॉक भी करना शुरू कर दिया था।' आखिरकार करीना की ढेरों मश्क्त के बाद शाहिद भी उनपर दिल हार गए और फिर दोनों ने एक दूसरे को पांच साल तक डेट किया। इनका रिश्ता इतना गहरा था कि एक बार दोनों का एक SMS भी लीक हो गया था, जो कई दिनों मीडिया हैडलाइंस में छाया रहा था। कमाल की बात यह है कि 'जब वी मेट' के दौरान दोनों का ब्रेकअप हो गया था, फिर भी स्क्रीन पर उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हुई थी।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed