फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tuesday Box Office Report: ब्रह्मास्त्र ने की अब तक की सबसे कम कमाई, साउथ फिल्मों का भी नहीं चल पाया जादू

Wed, 21 Sep 2022 08:34 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 21 Sep 2022 08:34 AM IST
विज्ञापन
Tuesday Box Office Report Brahmastra Part 1 Shiva Collection Day 12 Siya Vendhu Thanindhathu Kaadu
ब्रह्मास्त्र और सिया - फोटो : सोशल मीडिया

मंगलवार का दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस के लिए कुछ खास नहीं रहा। जी हां, हफ्ते के शुरुआत में ही हिंदी से लेकर कन्नड़ तक की फिल्मों की कमाई ने निराश कर दिया है। एक तरफ जहां, रणबीर-आलिया की फिल्म ब्रह्मास्त्र के कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। वहीं दूसरी तरफ, साउथ की फिल्में भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक आकर्षित करने में नाकामयाब रहीं। नतीजतन, सभी चार बड़ी-बड़ी फिल्में मिलकर भी 6 करोड़ रुपये तक नहीं कमा पाईं। यहां जानिए, चारों फिल्मों का हाल...

Tuesday Box Office Report Brahmastra Part 1 Shiva Collection Day 12 Siya Vendhu Thanindhathu Kaadu
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

ब्रह्मास्त्र
दूसरे वीकएंड पर रणबीर-आलिया की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' ने जबरदस्त कमाई की थी। हालांकि, सोमवार तक आते-आते फिल्म पस्त हो गई। फिल्म ने 11वें दिन मात्र  4.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया। लेकिन, हैरानी वाली बात यह है कि मंगलवार को इसकी कमाई में और गिरावट दर्ज हुई और फिल्म का कलेक्शन 12वें दिन 4.20 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा। इसके साथ ही 410 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 224.10 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है।

Tuesday Box Office Report Brahmastra Part 1 Shiva Collection Day 12 Siya Vendhu Thanindhathu Kaadu
वेंधु थानिंधथु काडू - फोटो : सोशल मीडिया

वेंधु थानिंधथु काडू
वीटीके के नाम से मशहूर, तमिल फिल्म, वेंधु थानिंधथु काडू, बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू पाने में नाकामयाब रही। फिल्म छह दिनों में मात्र 27.02 करोड़ रुपये की ही कमाई कर पाई। ओपनिंग डे पर 8.35 करोड़ रुपये का कारोबार करने वाली इस फिल्म ने छठे दिन सिर्फ 1.20 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tuesday Box Office Report Brahmastra Part 1 Shiva Collection Day 12 Siya Vendhu Thanindhathu Kaadu
मानसून राग - फोटो : सोशल मीडिया

मानसून राग
एस रवींद्रनाथ के निर्देशिन में बनी रोमांटिक एक्शन फिल्म,  मानसून राग, ने पांचवें दिन मात्र 0.1 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। बता दें कि इस कन्नड़ फिल्म में धनंजय और रचिता राम मुख्य भूमिका में हैं। संगीत जे अनूप सेलिन द्वारा रचित, और इसे हरीश कोम्मे द्वारा संपादित है। फिल्म का निर्माण विख्यात चित्रा प्रोडक्शन के बैनर तले ए आर विख्यात ने किया है।

विज्ञापन
Tuesday Box Office Report Brahmastra Part 1 Shiva Collection Day 12 Siya Vendhu Thanindhathu Kaadu
सिया - फोटो : सोशल मीडिया

सिया
मनीष मुंद्रा के निर्देशन में बनी 'सिया' सिनेमाघरों में दर्शकों को आकर्षित करने में नाकामयाब रही। फिल्म ने छठे दिन मात्र 0.35 करोड़ रुपये की कमाई की है। यानी 10-15 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म ने छह दिनों में 4.45 करोड़ रुपये का कारोबार कर पाई है। बता दें कि पूजा पांडे और विनीत कुमार अभिनीत इस फिल्म में रेप पीड़ित लड़की की कहानी दिखाई गई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed