बी टाउन के सेलेब्स मदर्स डे को अपने परिवार के साथ खास अंदाज में मनाते नजर आए। करीना कपूर खान ने भी इस मौके पर सोशल मीडिया पर फोटो शेयर किए हैं। एक फोटो में वह अपने बेटों के साथ पूल में मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं, तो दूसरी में वह बहन करिश्मा कपूर और अपनी मां बबीता के साथ केक कटिंग कर रही हैं। करीना ने इसके साथ ही अपने मां के लिए एक प्यारा सा नोट भी लिखा है।
Photos: मदर्स डे पर करीना कपूर ने अपने लाडले बेटों के साथ पूल में की मस्ती, मां के लिए लिखा प्यारा सा नोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीना कपूर अक्सर ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने बेटों की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम पर शेयर की गई फोटो में वह तैमूर और जेह के साथ पूल में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। फोटो को करीना ने कैप्शन दिया है, मेरी जिंदगी की लंबाई और चौड़ाई, हैप्पी मदर्स डे। करीना की तैमूर और जेह के साथ ये फोटो फैंस को भी काफी पसंद आ रही है।
इसके अलावा करीना कपूर ने अपनी बहन करिश्मा कपूर और मां के साथ एक फोटो शेयर की है। फोटो में उनकी मां मदर्स डे के मौके पर केक कटिंग करती हुई नजर आ रही हैं, तो बेबो ने उनके कंधे पर हाथ रखा हुआ है। इस फोटो को करीना ने कैप्शन दिया है कि वो वजह जिसकी वजह से हम हैं। इसमें तीनों मां- बेटी की बॉन्डिंग भी काफी बढ़िया लग रही है।
करीना कपूर खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही आमिर खान के साथ 'लाल सिंह चड्ढा' फिल्म में नजर आने वाली है। हाल ही में आमिर खान और करीना ने फिल्म के प्रमोशन के लिए फेदर चैलेंज भी शुरू किया था। फिल्म पहले 14 अप्रैल को रिलीज के लिए तैयार थी, लेकिन कोरोना महामारी के दौरान फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया था। अब फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में आएगी।