{"_id":"5d2ea0c28ebc3e6d250db260","slug":"kareena-kapoor-charge-3-crore-rupee-fees-for-dance-india-dance","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"DID की जज बनने के लिए करीना कपूर ने ली इतनी फीस, बनीं टीवी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
DID की जज बनने के लिए करीना कपूर ने ली इतनी फीस, बनीं टीवी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 17 Jul 2019 09:45 AM IST
विज्ञापन
kareena kapoor
- फोटो : social media
करीना कपूर इन दिनों फिल्मों के अलावा डांस रियलिटी शो को भी जज कर रही हैं । करीना के डांस इंडिया डांस की जज बनने से फैंस काफी खुश हैं । करीना ने इस शो के साथ टीवी में अपना डेब्यू किया है । अब खबर आई है कि करीना शो को जज करने के लिए मोटी फीस चार्ज कर रही हैं ।
Trending Videos
kareena kapoor khan
- फोटो : Instagram
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, करीना ने डांस रियलिटी शो के लिए 3 करोड़ रुपये फीस ली है। इसी के साथ करीना टीवी पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस बन गई हैं । इस शो से पहले करीना ने कहा था कि वो जो कुछ भी डिजर्व करती हैं वो उन्हें मिल रहा है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan
- फोटो : Social Media
हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस की बात पर करीना ने कहा था, 'हमें टीवी के लिए बहुत मेहनत करने की जरूरत होती है। इसलिए फीस तो अच्छी मिलेगी ही । जब मेल जज को अच्छा अमाउंट मिलता सकता है तो फीमेल जज को क्यों नहीं । ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि कोई मेन स्ट्रीम एक्ट्रेस अपने करियर के पीक प्वॉइंट पर आकर किसी शो की जज बनी है । मुझे लगता है कि मैं जो डिजर्व करती हूं मुझे वही मिल रहा है ।'
kareena kapoor
- फोटो : social media
ये पहली बार नहीं है जब करीना को कोई टीवी शो ऑफर हुआ है । इस बारे में करीना ने कहा था, 'टीवी को बहुत समय देना पड़ता है । तैमूर के होने के बाद मैं आठ घंटे से ज्यादा काम नहीं कर सकती थी । मैं एक कामकाजी मां हूं लेकिन मुझे अपने बेटे के साथ भी वक्त बिताना है । मैं उसके डिनर करने से पहले घर पहुंचना चाहती हूं । इसके बाद मैं पूरा समय उसके साथ बिताती हूं ।'
विज्ञापन
kareena kapoor
- फोटो : amar ujala
'इसी शर्त के साथ मैंने ये शो साइन किया है । मेकर्स ने मुझे सपोर्ट किया और मेरा टाइम बैलेंस करने में वो मदद करते हैं ।' बता दें कि कटरीना ने हाल ही में अपनी फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' की शूटिंग खत्म की है । फिल्म की शूटिंग लंदन में हुई थी । इसके अलावा करीना के पास फिल्म 'गुड न्यूज', 'तख्त' और 'लाल सिंह चड्ढा' भी है ।
