{"_id":"5d2da6a48ebc3e6c961a039d","slug":"ravi-kishan-birthday-know-about-his-career-and-personal-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डांस करने पर पिता ने रवि किशन की बेल्ट से की थी पिटाई, पहली फिल्म से कमाए थे 5000 रुपये","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
डांस करने पर पिता ने रवि किशन की बेल्ट से की थी पिटाई, पहली फिल्म से कमाए थे 5000 रुपये
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 17 Jul 2019 09:24 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
बीजेपी एमपी रवि किशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भोजपुरी के अमिताभ बच्चन कहे जाने वाले रवि किशन आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। रविकिशन तभी स्टार बन गए थे जब उनकी बॉलीवुड में एंट्री भी नहीं हुई थी। रवि किशन का मानना है कि अगर आप उन्हें प्यार देंगे तो आपके नौकर बनने के लिए भी तैयार हैं। अब तक 200 फिल्में कर चुके रवि किशन की पत्नी का नाम प्रीती है।
2 of 7
ravi kishan
प्रीती से रवि की मुलाकात 11वीं क्लास में हुई थी। रवि के स्ट्रगल के दिनों में प्रीती ने उनका साथ दिया। रवि किशन सांताक्रूज के 10x12 sq ft के एक चॉल में रहते थे। रवि पांच भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं। रवि के पिता डेरी का एक छोटा सा बिजनेस करते थे। लेकिन वो काम बंद होने के बाद रवि के पूरे परिवार को उनके होम टाउन जौनपुर में शिफ्ट होना पड़ा।
3 of 7
रवि किशन
वहां जाकर रवि के परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो गई। खेती कर थोड़ा बहुत पैसा कमाते थे। रवि अपनी पूरी फैमिली के साथ एक मिट्टी के घर में रहते थे। रवि का कभी पढ़ाई में मन नहीं लगा। रवि ने एक इंटरव्यू में बतया था, 'हमारे पास इतने पैसे भी नहीं रहते थे कि दिवाली पर मां के लिए एक साड़ी भी ले पाएं। मैं ये देखकर सोचता था कि या तो मैं मर जाऊंगा या पागल हो जाऊंगा या गुंडा बन जाऊंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
रवि किशन
- फोटो : amar ujala
रवि अमिताभ बच्चन के बहुत बड़े फैन हैं। वो बचपन से ही उनकी फिल्में देखा करते थे। जो उन्हें काफी प्रोत्साहित करती थीं। अमिताभ के एक डायलॉग ने रवि को काफी प्रभावित किया था। वो डायलॉग था- 'मैं फेंके हुए पैसे आज भी नहीं लेता।' इसी डायलॉग से प्रेरित होकर रवि ने एक्टिंग करने की सोची। रवि का पहला रोल सीता का था जो उन्होंने रामलीला में किया था।
विज्ञापन
5 of 7
रवि किशन (फाइल फोटो)
रवि के पिता चाहते थे कि वो दूध का बिजनेस करें। इस बात पर ही उनके पिता ने रवि की बेल्ट से पिटाई थी और कहा था कि ये क्या तुम नचनिया बन रहे हो। लेकिन जब रवि 17 साल के हुए तो उनकी मां ने उन्हें 500 रुपए दिए और वो भागकर मुंबई आ गए। यहां वो एक चॉल में रहकर फिल्मों में काम ढूंढने लगे। रवि ने अपने एक बयान में कहा कहा था कि अगर पिता जी उनकी पिटाई ना करते तो आज मैं एक गुंडा या पुरुष वेश्या बन जाता। रवि किशन पर उनके पिता का गहरा प्रभाव पड़ा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।