{"_id":"5d2e92338ebc3e6cc0504724","slug":"twinkle-khanna-reveal-akshay-kumar-make-quick-money-not-happy-with-hitting-the-forbes-list","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'फोर्ब्स की लिस्ट में नाम आने से खुश नहीं हैं अक्षय कुमार, ज्यादा पैसे कमाने के लिए कर रहे ये काम'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'फोर्ब्स की लिस्ट में नाम आने से खुश नहीं हैं अक्षय कुमार, ज्यादा पैसे कमाने के लिए कर रहे ये काम'
Wed, 17 Jul 2019 08:42 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 17 Jul 2019 08:42 AM IST
विज्ञापन
akshay kumar
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोतल के ढक्कन के साथ अपनी मार्सल आर्ट का जलवा दिखाने वाले अक्षय कुमार एक बार फिर चर्चा में हैं । दरअसल, टि्वंकल खन्ना ने बताया कि अक्षय तुरंत पैसे कमा लेते हैं । ऐसा उन्होंने तब किया जब वो परिवार के साथ वैकेशन पर गए थे । टि्वंकल खन्ना ने एक वीडियो भी शेयर किया है । इसमें अक्षय ने तुरंत 100 पाउंड्स यानी 8500 रुपए कमा लिए ।
akshay kumar
- फोटो : social media
इस वीडियो में दिख रहा है कि अक्षय पैसे कमाने के लिए एक रॉड को पकड़कर लटके हुए हैं। रॉड को पकड़कर एक निश्चित समय तक लटकेे रहने पर 100 पाउंड्स मिलेंगे । इसलिए अक्षय रॉड पर लटके । इस वीडियो को शेयर करते हुए टि्वंकल ने लिखा, 'अक्षय यहां लटके हुए हैं । फोर्ब्स की लिस्ट में नाम दर्ज होने से वो खुश नहीं हैं । वो तुरंत पैसे कमाना चाहते हैं । ऐसा करके उन्होंने 100 पाउंड कमा लिए ।'
akshay kumar and twinkle khanna
- फोटो : social media
हाल ही में अमेरिकन मैगजीन फोर्ब्स ने इस साल के टॉप 100 सबसे ज्यादा कमाई करने वाले लोगों की लिस्ट जारी की थी । इसमें अक्षय कुमार का नाम 33वें नंबर पर है । ये लिस्ट जून 2018 से लेकर जून 2019 के दौरान हस्तियों की कमाई पर आधारित है। मैगजीन के अनुसार, अक्षय कुमार की कुल कमाई करीब 422 करोड़ रुपए यानी 65 मिलियन डॉलर रही।
Just hanging in there! Not happy with hitting the Forbes list- he wants to make a quick 100 pounds here as well :) #GoofingAround pic.twitter.com/XUCRj464dV
— Twinkle Khanna (@mrsfunnybones) July 16, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
twinkle khanna, akshay kumar
- फोटो : social media
खास बात ये है कि अक्षय कुमार बॉलीवुड के इकलौते ऐसे सितारे हैं जो इस बार फोर्ब्स के टॉप 100 की लिस्ट में शामिल हुए। इसमें से सलमान खान और शाहरुख खान जैसे बड़े नाम गायब रहे। पिछले साल सलमान खान फोर्ब्स की लिस्ट में 82वें स्थान पर थे। वहीं शाहरुख खान पिछले दो सालों से फोर्ब्स की लिस्ट का हिस्सा नहीं बन पा रहे हैं।
विज्ञापन
akshay kumar
- फोटो : social media
हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन मंगल' का टीजर रिलीज हुआ है जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है। इस फिल्म में उनके साथ विद्या बालन, तापसी पन्नू, नित्या मेनन, कृति कुल्हारी, सोनाक्षी सिन्हा और शरमन जोशी जैसे कलाकार होंगे । फिल्म 'मिशन मंगल' का निर्देशन जगन शक्ति कर रहे हैं और प्रोड्यूसर आर. बाल्कि हैं। इसके अलावा अक्षय फिल्म 'सूर्यवंशी' की शूटिंग में भी बिजी हैं ।