{"_id":"5ca35517bdec2213ef2d2b97","slug":"kareena-kapoor-co-judge-with-shahid-kapoor-nach-baliye-9","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नच बलिए-9: पत्नी और एक्स गर्लफ्रेंड करीना के बीच बैठ शाहिद कर सकते हैं शो को जज!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नच बलिए-9: पत्नी और एक्स गर्लफ्रेंड करीना के बीच बैठ शाहिद कर सकते हैं शो को जज!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Tue, 02 Apr 2019 06:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर डांस रियलिटी शो 'नच बलिए-9' का जल्द आगाज होने वाला है। इस बार कौन-कौन सी जोड़ी इस शो में अपने डांस का जलवा दिखाएगी इस पर भी सस्पेंस बना हुआ है। फिलहाल प्रिंस नरूला-युविका चौधरी से लेकर हिना खान-रॉकी जायसवाल के नाम सामने आए हैं। इस बीच बॉलीवुड स्टार्स के नाम भी इस शो से जुड़ते नजर आ रहे हैं। खबर है कि शाहिद कपूर और करीना कपूर खान इस शो को साथ में जज करते दिखेंगे।
2 of 5
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत
- फोटो : file
शाहिद कपूर और पत्नी मीरा राजपूत का नाम शो में बतौर जज जुड़ने की चर्चा पहले से ही हो रही है। पिंकविला की रिपोर्ट्स के मुताबिक शो मेकर्स अब करीना कपूर को शो में बतौर जज लाने की तैयारी कर रहे हैं। शो को इस बार सलमान खान प्रोड्यूस कर रहे हैं जिसके चलते इस बार शो का प्रारूप बदलने पर भी बात चल रही है जिसमें करीना और शाहिद को एक ही छत के नीचे लाने की कोशिश की जा रही है।
3 of 5
bobby deol kareena kapoor shahid kapoor
- फोटो : file
ऐसे में यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि एक शो ही में शाहिद एक तरफ अपनी पत्नी मीरा तो दूसरी तरफ एक्स गर्लफ्रेंड करीना कपूर के बगल में बैठेंगे। सूत्रों के मुताबिक शो मेकर्स ने करीना की टीम से संपर्क करने की कोशिश की है लेकिन माना जा रहा है कि करीना के पास पहले से ही कई सारे काम होने की वजह से वह इस प्रोजेक्ट को टाल भी सकती हैं। वहीं, करीना का मानना है कि वह छोटे परदे पर काम नहीं करना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत
अगर शाहिद और मीरा का नाम पक्का हुआ तो मीरा छोटे परदे से अपना डेब्यू कर देंगी। बता दें कि नच बलिए 9 के मेकर्स के लिए शाहिद और मीरा सबसे पहले च्वॉइस थे, लेकिन अभी तक शाहिद की तरफ से किसी भी तरह की पुष्टि नहीं हुई है। खबर है कि शो को इस बार टीवी अभिनेत्री जेनिफर विंगेट और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर होस्ट करेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
Disha Patani and Tiger Shroff
- फोटो : amar ujala
इससे पहले स्पॉट ब्वॉय के मुताबिक डांस रियलिटी शो के मेकर्स बॉलीवुड के खूबसूरत और चर्चित कपल टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी को शो में लाने की चर्चा कर रहे थे। ऐसा इसलिए किया जा रहा था क्योंकि यह कपल बड़े ही नहीं बल्कि छोटे परदे पर भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है। यही कारण है कि नच बलिए के मेकर्स शो में इनकी बतौर जज मौजदूगी चाहते हैं। अगर ऐसा हुआ तो टाइगर-दिशा एक साथ टीवी पर भी नजर आ सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।