फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तलाक के बाद खुशहाल जिंदगी जी रहीं ये 4 एक्ट्रेस, दूसरी शादी की भी प्लानिंग नहीं

Tue, 02 Apr 2019 05:49 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 02 Apr 2019 05:49 PM IST
विज्ञापन
Karisma Kapoor to Sangeeta Bijlani Bollywood 5 actress enjoying life after divorce
Karisma,Mahima and Sangeeta - फोटो : file photo

बॉलीवुड में कई सारी हीरोइनें ऐसी हैं जिन्होंने शादी तो धूमधाम से की लेकिन वह ज्यादा समय तक चल नहीं पाई। इन एक्ट्रेस में शाहरुख खान की हीरोइन से लेकर सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड का नाम भी शामिल है। यह सभी लंबे वक्त से फिल्म इंडस्ट्री से दूर है और तलाक के बाद खुशहाल जिंदगी बिता रही हैं। यह हीरोइनें तलाक के बाद अपने बच्चों के साथ रह रही हैं और दूसरी शादी करने की फिलहाल कोई प्लानिंग नहीं है। तो चलिए आपको ऐसी 5 एक्ट्रेस के बारे में बताते हैं जो तलाक के बाद अपनी जिंदगी में मस्त हैं।

Karisma Kapoor to Sangeeta Bijlani Bollywood 5 actress enjoying life after divorce
Karisma Kapoor - फोटो : twitter

करिश्मा कपूर 
इस लिस्ट में सबसे पहले बात करते हैं कपूर खानदान की बेटी करिश्मा कपूर की। करिश्मा का फिल्मी करियर बेहद शानदार रहा लेकिन बात करें उनके पारिवारिक जीवन की तो वह ठीक नहीं रहा। साल 2003 में करिश्मा ने बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी। इस शादी से करिश्मा को दो बच्चे भी हुए। हालांकि साल 2016 में दोनों के बीच तलाक की नौबत आ गई और अलग हो गए। इसके बाद संजय ने साल 2017 में मॉडल प्रिया सचदेव से शादी कर ली। बीते वर्ष 2018 में संजय को एक बेटा भी हुआ है। वहीं, करिश्मा के पास उनके दोनों बच्चे हैं और अपने घर रह रही हैं। वह अपने बच्चों के साथ अक्सर स्पॉट की जाती हैं।

Karisma Kapoor to Sangeeta Bijlani Bollywood 5 actress enjoying life after divorce
manisha koirala - फोटो : file photo

मनीषा कोइराला

90 के दशक की सुपरहिट एक्ट्रेस मनीषा कोईराला की भी शादी ज्यादा समय तक टिक नहीं सकी। मनीषा ने बिजनेमैन सम्राट दहल से 2010 में शादी की थी लेकिन दोनों के बीच धीरे-धीरे झगड़े बढ़ते ही गए और आखिर में मनीषा ने शादी के 2 साल बाद 2012 में सम्राट से तलाक लेना बेहतर समझा। यहां तक कि मनीषा ने फेसबुक पोस्ट पर यह भी लिखा था कि 'मेरा पति मेरा सबसे बड़ा दुश्मन।' मनीषा कोइराला को कैैंसर भी हो चुका है। फिलहाल वह कैंसर से जिंदगी की जंग जीत चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Karisma Kapoor to Sangeeta Bijlani Bollywood 5 actress enjoying life after divorce
Mahima Chaudhry - फोटो : instagram

महिमा चौधरी
शाहरुख के साथ 'परदेस' फिल्म से बॉलीवुड में करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस महिमा चौधरी फिलहाल फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं। पहली फिल्म सुपरहिट होने के बाद महिमा कई सारी फिल्मों में नजर आईं, हालांकि उनका करियर कुछ कमाल दिखा पाया। इस बीच महिमा ने साल 2006 में बॉबी मुखर्जी से शादी कर ली थी। महिमा की शादी महज 7 साल ही चली। दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। महिमा का एक बेटा है जिसे वह अकेले ही पाल रही हैं।

विज्ञापन
Karisma Kapoor to Sangeeta Bijlani Bollywood 5 actress enjoying life after divorce
Sangeeta Bijlani - फोटो : instagram

संगीता बिजलानी 
संगीता बिजलानी और सलमान खान का अफेयर भी काफी चर्चा में रहा। हालांकि संगीता ने अजरुद्दीन से शादी की। संगीता के लिए अजहर ने पहली पत्नी नौरीन को तलाक दे दिया। संगीता ने इस्लाम धर्म कबूल कर शादी की थी। धर्म बदलकर संगीता ने अपना नाम आयशा रखा था। संगीता और अजहर का रिश्ता ज्यादा दिनों तक चल नहीं पाया और साल 2010 में दोनों का तलाक हो गया। बहरहाल सलमान खान से संगीता की आज भी अच्छी दोस्ती है। उन्हें सलमान के घर आते-जाते हुए स्पॉट किया जाता रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed