फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Photos: पटौदी परिवार के साथ करीना कपूर ने ऐसे मनाई ईद, लेकिन नहीं मिल पाई परफेक्ट तस्वीर

Tue, 03 May 2022 10:08 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 03 May 2022 10:08 PM IST
विज्ञापन
kareena kapoor did not get the perfect picture on eid with pataudi family
करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

ईद का त्योहार कपूर परिवार के लिए बहुत खास होता है। इस खास मौके पर सभी लोग इकट्ठा होते हैं और जश्न मनाते हैं। इस ईद पर भी पूरा परिवार इकट्ठा हुआ और सभी ने जश्न मनाया। इसकी तस्वीरें भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। शेयर की गई तस्वीर में पूरा परिवार एकसाथ नजर आ रहा है। फोटो में करीना की ननद सोहा और सबा अली खान भी नजर आ रही हैं। सोहा के पति कुणाल सैफ के साथ बैठे हैं और सैफ अली खान अपने दोनों बच्चों तैमूर और जेह के साथ दिखाई दे रहे हैं।

kareena kapoor did not get the perfect picture on eid with pataudi family
शर्मिला टैगोर, करीना कपूर - फोटो : social media

हालांकि परिवार के साथ इस फोटो से करीना खुश नहीं हैं। पूरा परिवार एक फ्रेम में तो नजर आया, लेकिन सभी बेहाल दिखे। ईद पर करीना कपूर ने परिवार के साथ खास समय बिताया और तस्वीर भी क्लिक कराई। तस्वीर शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन लिखा- उस परिवार की तरफ से ईद मुबारक जो हमेशा परफेक्ट पिक्चर लेने की कोशिश तो करता है लेकिन ले नहीं पाता।

View this post on Instagram

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

kareena kapoor did not get the perfect picture on eid with pataudi family
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम

तस्वीरों में करीना और जेह सफेद रंग के लिबास में दिख रहे हैं, जबकि तैमूर ने काले रंग का कुर्ता पहना है। वहीं सोहा अली खान, कुणाल खेमू और इनाया हल्के पीले रंग की पोशाक में हैं। भले ही इस फैमिली फोटो में सभी ने खुश होकर पोज दिए हों, लेकिन करीना इस तस्वीर से खुश नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
kareena kapoor did not get the perfect picture on eid with pataudi family
करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करें करीना कपूर खान बहुत जल्द आमिर खान के साथ फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। वहीं सैफ अली खान विक्रम वेधा में ऋतिक रोशन के साथ दिखाई देने वाले हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed