{"_id":"5acdb6134f1c1b193d8b475b","slug":"kareena-kapoor-does-not-want-taimur-to-be-an-actor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करीना नहीं चाहतीं कि बड़े होकर एक्टर बनें तैमूर, बोर्डिंग स्कूल में कराएंगी दाखिला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करीना नहीं चाहतीं कि बड़े होकर एक्टर बनें तैमूर, बोर्डिंग स्कूल में कराएंगी दाखिला
Thu, 12 Apr 2018 06:16 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 12 Apr 2018 06:16 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Taimur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रॉयल बेबी तैमूर अली खान जिस तरह कैमरे के सामने एक्स्प्रेशंस देते हैं, उसे देख ऐसा लगता है कि वह अभी से ही कैमरा फ्रेंडली हो चुके हैं। नानी घर हो या दादी घर, लगभग हर सदस्य फिल्मों से जुड़ा है। मगर करीना कपूर नहीं चाहतीं कि उनका बेटा बड़ा होकर एक्टर बने।
2 of 5
Taimur
हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान करीना कपूर से पूछा गया कि वह तैमूर के लिए कौन सा करियर चुनना चाहती हैं। इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'मैं तैमूर का करियर नहीं चुनुंगी। इसका फैसला वह खुद करेंगे।' हालांकि, एक्ट्रेस ने अपने दिल की तमन्ना जाहिर करते हुए कहा कि वह अपने बेटे को क्रिकेटर बनते देखना चाहेंगी।
3 of 5
ranbir kapoor, taimur ali khan
यानी, करीना कपूर नहीं चाहतीं कि तैमूर अपने पापा सैफ अली खान के नक्शे कदम पर चलें। बल्कि उनकी ख्वाहिश है कि वह अपने दादा मंसूर अली खान पटौदी की तरह क्रिकेटर बनें। तैमूर अली खान को मिलने वाली मीडिया कवरेज और उनकी बढ़ती 'स्टारडम' को देखते हुए करीना कपूर और सैफ अली खान ने फैसला किया है वे तैमूर अली खान को भारत से बाहर भेज देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Taimur
सैफ अली खान ने बताया, 'हम तैमूर के लिए नॉर्मल जिंदगी चाहते हैं। इसलिए हमने फैसला किया है कि ग्लैमर की चकाचौंध से उन्हें दूर रखने के लिए उनका दाखिला इंग्लैंड के बोर्डिंग स्कूल में कराएंगे।' एक्टर ने बताया कि उनके घर में लगभग हर बच्चे की परवरिश भी ऐसे ही हुई है।
विज्ञापन
5 of 5
taimur
एक तरफ जहां फिल्म स्टार्स पर भाई-भतीजावाद को बढ़ावा देने के आरोप लगते हैं। वहीं,करीना कपूर का तैमूर के बारे में ऐसा बयान देना काफी मायने रखता है, वो भी तब जब उनकी बेटी सारा अली खान जल्द बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। बता दें कि दो दिन पहले शाहरुख खान ने भी खुलासा किया था कि वह अपने छोटे बेेटे अबराम को एक्टर नहीं बल्कि हॉकी प्लेयर बनाना चाहते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।