बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan Blessed With a Baby Boy) ने बेटे को जन्म दिया है। सैफ-करीना दोबारा माता-पिता बन गए हैं। करीना कपूर मुंबई के ब्रिज कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी डिलीवरी के दौरान पति सैफ उनके साथ मौजूद थे। ये खुशखबरी रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।
Kareena Kapoor Baby: दोबारा माता-पिता बने करीना और सैफ, बेबो ने दिया बेटे को जन्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां करीना और पापा सैफ अपने घर में आए इस नए मेहमान को लेकर बेहद उत्साहित हैं। वहीं अपने दूसरे बच्चे को लेकर कपल काफी प्राइवेसी रखना चाहते हैं। जिसकी वजह तैमूर का जल्दी लाइमलाइट में आना माना जा रहा है। इतना ही नहीं अपने दूसरे बच्चे के नामकरण को लेकर करीना कपूर ने कहा था, 'तैमूर के नाम को लेकर हुए विवाद के बाद मैंने और सैफ अली खान ने फिलहाल इस बारे में नहीं सोचा है, हम इसे आखिर तक छोड़ना चाहते हैं और फिर सभी को सरप्राइज देंगे।'
वैसे करीना कपूर अपनी पूरी प्रेग्नेंसी के दौरान काफी एक्टिव रहीं। करीना इस दौरान अपने फैंस के साथ लगातार जुड़ी रहीं और अपनी तस्वीरें शेयर करती रहीं। इतना ही नहीं करीना को कई बार बाहर भी स्पॉट किया गया और उन्होंने मीडिया से भी बात की। ऐसा कम ही देखने को मिलता है कि कोई बॉलीवुड अभिनेत्री प्रेग्नेंसी के दौरान इस तरह मीडिया के सामने आए।
करीना कपूर खान दोबारा मां बन गई हैं और छोटे नवाब तैमूर को छोटा भाई मिल गया है। इसके पहले साल 2016 में 20 दिसंबर को करीना ने अपने पहले बच्चे तैमूर को जन्म दिया था। तैमूर सभी के चहेते हैं और पैपराजी की नजर हर पल तैमूर पर होती है। कहना गलत नहीं होगा कि स्टार किड में तैमूर अली खान सबसे ज्यादा मशहूर हैं।
बता दें कि करीना कपूर और सैफ अली खान ने साल 2012 में शादी रचाई थी। दोनों को फिल्म 'टशन' की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे से प्यार हुआ था। तीन साल तक डेट करने के बाद सैफ-करीना ने शादी करने का फैसला किया था। बॉलीवुड के इस रॉयल कपल को प्यार से 'सैफीना' भी कहा जाता है। इतना ही नहीं सैफ-करीना या तैमूर की कोई भी फोटो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती है।

कमेंट
कमेंट X