बॉलीवुड एक्ट्रे्स अमृता अरोड़ा ने 31 जनवरी को अपना 43वां जन्मदिन अपनी बहन मलाइका अरोड़ा और खास दोस्त करीना के साथ मनाया। करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा बेस्ट फ्रैंड हैं और ऐसा कोई मौका नहीं होता जब दोनों एक दूसरे की खुशी और गम में मौजूद ना हो। अमृता के 43वें बर्थडे पार्टी सेलिब्रेशन में करीना अपनी गर्ल गैंग के साथ पहुंची। वहीं मलाइका ने भी अपनी छोटी बहन का बर्थडे खास अंदाज में मनाया और तस्वीर साझा करते हुए अपना प्यार सोशल मीडिया पर जाहिर किया।
करीना ने खास अंदाज में मनाया अमृता अरोड़ा का जन्मदिन, एक दूसरे को KISS करते तस्वीरें वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलाइका ने अमृता अरोड़ा के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'हमेशा तुम्हारे साथ मेरी छोटी बहन, साथ में ऊंचाइयों को देखना, हमेशा साथ में हंसना, रोना, लड़ना, खाना बनाना और खाना सफर में साथ रहना लव यू ढेर सारा'। अब मलाइका और करीना की इन तस्वीरों को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है।
अमृता अरोड़ा फिल्मों में भले ही कम नजर आती हों, लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी ग्लैमरस तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आती हैं। अमृता 43 साल की हो चुकी हैं, लेकिन अभी भी वो काफी यंग और फिट दिखती हैं। करीना कपूर खान के साथ उनकी दोस्ती तो बॉलीवुड में मशहूर हैं। दोनों बेस्ट फ्रैंड को कई पार्टियों में एक साथ देखा गया है।
अमृता के जन्मदिन की इस पार्टी में करिश्मा कपूर भी शामिल थीं। वहीं मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी अमृता के साथ पोज देते नजर आए। मनीष मल्होत्रा भी इस फ्रेंड सर्कल का हिस्सा हैं और अक्सर कपूर और अरोड़ा सिस्टर्स की पार्टी में मनीष अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते हैं। सोशल मीडिया पर इस बर्थडे पार्टी की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में सभी सेलेब्स बेहद खुश नजर आ रहे हैं। वहीं मलाइका करीना को फ्लाइंग किस देती नजर आ रही हैं।
करीना कपूर खान इन दिनो अपनी सेकेंड प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि वो लगातार काम भी कर रही हैं और अपने परिवार का ध्यान रख रही हैं। ऐसे में वो अपनी बेस्ट फ्रेंड का बर्थडे मनाने से भी पीछे नहीं हटीं। करीना इस मौके पर खूबसूरत काफ्तान पहने नजर आईं और उनकी ये ड्रेस अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। कुछ समय पहले करीना ने अमृता के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था।