{"_id":"6017ca278ebc3e5683277c4d","slug":"jackie-shroff-ayesha-shroff-love-marriage-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"13 साल की लड़की पर दिल हार बैठे थे जैकी श्रॉफ, इस तरह बनाकर ले आए अपनी दुल्हन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
13 साल की लड़की पर दिल हार बैठे थे जैकी श्रॉफ, इस तरह बनाकर ले आए अपनी दुल्हन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Mon, 01 Feb 2021 04:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
जैकी श्रॉफ परिवार के साथ
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में ‘बीड़ू’ नाम से मशहूर जैकी श्रॉफ का 1 फरवरी यानी आज बर्थडे है। उनके फैंस खूब बधाइयां दे रहे हैं और लंबी उम्र व अच्छी सेहत की कामना कर रहे हैं। जैकी के जन्मदिन पर आइए आज उनकी जिंदगी के कुछ अनछुए पहलुओं को जानते हैं। बॉलीवुड में लव मैरिज करना कोई नई बात नहीं है। कई किस्से भी पढ़े सुने होंगे। इसमें कई बड़ी हस्तियों के भी नाम शामिल हैं। लेकिन आज हम बात करेंगे बॉलीवुड में ‘बीड़ू’ नाम से मशहूर जैकी श्रॉफ की। इनकी प्रेम कहानी भी काफी दिलचस्प है।
2 of 5
जैकी श्रॉफ
- फोटो : Social media
जैकी को बचपन में ही प्यार हो गया था। कई बार वे अपने जीवन के इन किस्सों का जिक्र कर चुके हैं। जैकी श्रॉफ ने उस लड़की से शादी की जिसे पहली बार उन्होंने स्कूल बस से बाहर झांकते हुए देखा था। उनकी उस मोहब्बत का नाम कोई और नहीं बल्कि आयशा ही हैं। वो बस में विंडो के पास बैठी थींं तभी जैकी उनके नजदीक गए और बताया कि वे वहीं पास के मैदान में खेलते हैं।
3 of 5
जैकी श्रॉफ
- फोटो : Social media
जैकी और आयाशा की दूसरी मुलाकात एक रिकॉर्ड शॉप पर हुई। आयशा कुछ रिकॉर्ड्स खरीदना चाहती थीं जिसमें जैकी ने बिना देरी किए हुए हां बोला और खरीदने गए। वहां उन्होंने आयशा को सलाह भी दी। उनकी बातें सुनकर आयशा उनमें दिलचस्पी लेने लगीं और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। जैकी बताते हैं कि उन्होंने उसी वक्त तय कर लिया था कि शादी इसी से करेंंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आयशा संग जैकी श्रॉफ
- फोटो : Social media
इन दोनों ने काफी कम उम्र में फैसला कर लिया था कि शादी एक दूसरे से करनी है। हालांकि आयशा के घर में बात नहीं बन रही थी। आएशा एक अमीर खानदान से थीं। उनकी मां इस रिश्ते के खिलाफ थीं। लेकिन आएशा ने भी जैकी से ही शादी करने की ठान रखी थी। कई मुश्किलों को पार करते हुए ये रिश्ता आगे बढ़ा।
विज्ञापन
5 of 5
आयशा श्रॉफ
- फोटो : Social media
दोनों ने साल 1987 में शादी कर ली। इस परफेक्ट कपल के दो शानदार बच्चे हैं। टाइगर श्रॉफ और कृष्णा श्रॉफ। बता दें जैकी श्रॉफ ने बचपन में बहुत गरीबी देखी। एक दिन अचानक उनकी किस्मत पलटी और मॉडलिंग का ऑफर मिला। उन्होंने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1982 में देव आनंद की फिल्म स्वामी दादा से की। इसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।