फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋतिक को टक्कर देने के लिए मैदान में उतरीं 'धाकड़' कंगना, दोनों की फिल्मों के बीच है ये समानता

Mon, 01 Feb 2021 03:47 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Mon, 01 Feb 2021 03:47 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut Copied Hrithik Style She Announce Her Film Dhaakad Released On Gandhi Jayanti
Kangana And Hrithik - फोटो : Twitter
बॉलीवुड में हर साल तमाम फिल्में रिलीज होती है, कुछ हिट हो जाती है तो कुछ फ्लॉप साबित होती है। लेकिन कुछ स्टार्स ने कुछ खास तारीख और दिनों को अपनी फिल्मों को रिलीज करने के लिए चुन रखा है, ताकि वो हिट हो। जैसे सुपरस्टार सलमान खान ईद के मौके पर अपनी फिल्मों को रिलीज करते हैं, वैसे ही एक्टर ऋतिक रोशन गांधी जयंती के आस-पास अपनी फिल्म की रिलीज डेट रखते हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म 'फाइटर' की रिलीज डेट भी गांधी जयंती के पास ही रखी गई है। तो वही हाल ही में एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी अपनी अगली फिल्म की रिलीज डेट गांधी जयंती पर रखी है और ऐसा लग रहा है कि एक्ट्रेस ने ऋतिक का ये स्टाइट कॉपी कर लिया है।
Kangana Ranaut Copied Hrithik Style She Announce Her Film Dhaakad Released On Gandhi Jayanti
दरअसल, एक्टर ऋतिक रोशन ने 10 जनवरी को अपने जन्मदिन के दिन अपनी अपकमिंग फिल्म 'फाइटर' का ऐलान किया था। इस फिल्म में ऋतिक के अपोजिट में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण लीड रोल में हैं। ऋतिक-दीपिका की फिल्म 'फाइटर' अगले साल यानि साल 2022 में 30 सितंबर को गांधी जयंती से दो दिन पहले रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब ऋतिक की कोई फिल्म गांधी जयंती के मौके पर रिलीज होगी। इससे पहले एक्टर की फिल्म 'बैंग-बैंग' और 'वॉर' रिलीज हुई थी और दोनों ही फिल्में बॉक्सऑफिस पर खूब चली थी।

Kangana Ranaut Copied Hrithik Style She Announce Her Film Dhaakad Released On Gandhi Jayanti
कंगना रानौत - फोटो : Social Media
दिलचस्प बात ये है कि हाल ही में एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपनी अगली फिल्म 'धाकड़' की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है और ये फिल्म इसी साल 1 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कंगना रनौत ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड ऋतिक रोशन की फेवरेट रिलीज डेट पर अपनी एक्शन एंटरटेनर फिल्म को रिलीज करने का फैसला किया है। इस फिल्म का निर्देशन रजनीश घई कर रहे हैं और इसमें लीड रोल में एक्ट्रेस दिव्या दत्ता, अर्जुन रामपाल और अन्य स्टार्स नजर आयेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut Copied Hrithik Style She Announce Her Film Dhaakad Released On Gandhi Jayanti
रितिक रोशन और कंगना
ये बात किसी से छिपी नहीं है कि कंगना रनौत और ऋतिक रोशन का काफी बुरी तरह से ब्रेकअप हुआ था और इसके बाद दोनों का पब्लिकली झगड़ा भी देखने को मिला था। उसके बाद से ही कंगना-ऋतिक के बीच अनबन हमेशा बनी रहती है। ऋतिक-कंगना की पर्सनल लाइफ में शुरू हुई ये लड़ाई अब प्रोफशनल रिलेशन में भी देखने को मिलती है।
विज्ञापन
Kangana Ranaut Copied Hrithik Style She Announce Her Film Dhaakad Released On Gandhi Jayanti
कंगना रणौत - फोटो : Instagram
फिलहाल, कंगना रनौत के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस के पास इन दिनों कई प्रोजेक्ट्स हैं। जिसमें एक फिल्म 'धाकड़' इस साल रिलीज होगी। तो वहीं उनकी फिल्म 'थलाइवी' भी इसी साल रिलीज हो सकती है। जिसमें वे तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता का किरदार निभा रही हैं। इसके साथ ही कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस कंगना रनौत ने बताया कि वो एक फिल्म में देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार को निभाएंगी। इस फिल्म का नाम अभी तक नहीं सोचा गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed