फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जावेद अख्तर मानहानि मामले में उलझीं कंगना रणौत, कोर्ट ने भेजा नोटिस

Mon, 01 Feb 2021 03:34 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 01 Feb 2021 03:34 PM IST
विज्ञापन
Mumbai Court Sent Notice To Kangana Ranaut in Defamation Complaint By Javed Akhtar
कंगना रणौत , जावेद अख्तर - फोटो : Twitter- @Teamkangana, PTI

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। कंगना एक मुश्किल को सुलझा नहीं पातीं कि दूसरी मुश्किल उनके दरवाजे पर दस्तक दे देती है। अब कंगना रणौत को मुंबई के मजिस्ट्रेट कोर्ट की तरफ से नोटिस जारी किया है। ये नोटिस जावेद अख्तर के द्वारा लगाए गए मानहानि के मामले में भेजा गया है।

Mumbai Court Sent Notice To Kangana Ranaut in Defamation Complaint By Javed Akhtar
कंगना रणौत - फोटो : twitter@KanganaTeam

दरअसल बीते दिनों जावेद अख्तर ने कंगना रणौत के ऊपर उनके खिलाफ गलत बयानबाजी करने का आरोप लगाया था। जावेद ने कहा था कि कंगना ने उनके खिलाफ कई न्यूज चैनलों में जाकर गलत बयान दिए हैं। जिसकी वजह से उनकी छवि पर गहरा असर पड़ा है। इसके लिए उनके ऊपर सख्त कार्रवाई करने की मांग जावेद अख्तर ने की थी।

Mumbai Court Sent Notice To Kangana Ranaut in Defamation Complaint By Javed Akhtar
कंगना रणौत - फोटो : twiiter@KanganaTeam

वहीं जावेद अख्तर की शिकायत के बाद कंगना ने भी इस मामले में सफाई पेश की थी। कंगना ने कहा था कि जावेद अख्तर ने उन्हें ऋतिक रोशन के खिलाफ केस वापस लेने की धमकी दी थी। जावेद अख्तर ने उन्हें ये भी कहा था कि अगर वो केस वापस नहीं लेंगी तो उनके पास कुछ नहीं बचेगा। कंगना के इन्हीं बयानों की वजह से जावेद अख्तर ने कंगना के ऊपर मानहानि का मामला दर्ज करवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mumbai Court Sent Notice To Kangana Ranaut in Defamation Complaint By Javed Akhtar
कंगना रणौत - फोटो : twitter.com/KanganaTeam

जावेद अख्तर की शिकायत के बाद कंगना ने सोशल मीडिया पर भी बयान दिया था। कंगना ने ट्वीट करते हुए कहा था 'आज एक और समन आया है मेरे लिए। तुम सब साथ आ जाओ। मुझे जेल में डालो, टॉर्चर करो और चाहे तो 500 केस मेरे खिलाफ फाइल करो। लेकिन मर कर भी मेरी राख कहेगी मैं तुम सब भेड़ियों को नहीं छोड़ूंगी।'

विज्ञापन
Mumbai Court Sent Notice To Kangana Ranaut in Defamation Complaint By Javed Akhtar
कंगना रणौत - फोटो : फेसबुक

बता दें कि कंगना रणौत सोशल मीडिया पर इस तरह के बयान देती ही रहती हैं। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से कंगना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने लगीं। उन्होंने इसी के माध्यम से लगातार पूरी फिल्म इंडस्ट्री पर निशाना साधा। हालांकि कंगना अब तक रुकी नहीं हैं वो लगातार कई लोगों पर हमला बोलती ही रहती है।

पढ़ें: पीएम मोदी की 'मन की बात' का दीपिका और करीना ने किया समर्थन, सोशल मीडिया पर कही ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed