फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मदर्स डे पर करीना ने शेयर की बेटे संग 'क्यूट सेल्फी', बताया तैमूर के साथ हर दिन ऐसा ही होता है

Sun, 10 May 2020 05:28 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 10 May 2020 05:28 PM IST
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan Share Cute Selfie With Son Taimur Ali Khan On The Occasion of Mothers Day
बेटे तैमूर के साथ करीना कपूर खान - फोटो : Social Media

आज मदर्स डे है। ऐसे में हर कोई मां को समर्पित इस खास दिन को मना रहा है। आम से लेकर खास व्यक्ति तक इस दिन अपनी मां को याद कर रहा है। वहीं बात करें बॉलीवुड सेलेब्रिटीज की तो सेलेब्स भी इस खास दिन को खास तरीके से मना रहे हैं। सभी सेलेब्स सोशल मीडिया पर अपनी-अपनी मां के साथ तस्वीर साझा कर उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। तो वहीं अभिनेत्री करीना कपूर खान ने भी इस मौके पर एक तस्वीर अपने बेटे तैमूर अली खान के साथ साझा की है।

Kareena Kapoor Khan Share Cute Selfie With Son Taimur Ali Khan On The Occasion of Mothers Day
kareena kapoor - फोटो : instagram

दरअसल अभिनेत्री करीना कपूर खान जब से सोशल नेटवर्किंग साइट 'इंस्टाग्राम' पर आई हैं तभी से करीना सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। करीना आए दिन कोई ना कोई पोस्ट फैंस के साथ साझा करती रहती हैं जिन्हें उनके फैंस पसंद भी करते हैं। अब हाल ही में उन्होंने मदर्स डे के मौके पर एक प्यारी सी तस्वीर साझा की है।

Kareena Kapoor Khan Share Cute Selfie With Son Taimur Ali Khan On The Occasion of Mothers Day
बेटे तैमूर के साथ करीना कपूर खान - फोटो : Social Media

करीना ने बेटे तैमूर अली खान के साथ तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में तैमूर बेहद ही क्यूट तरीके से पोज दे रहे हैं। करीना और तैमूर दोनों ही तस्वीर में जुबान निकाल कर कैमरे की तरफ चिढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ कैप्शन में करीना ने लिखा है, 'इससे काफी हद तक मेरे मदर्स डे का अंदाजा लगाया जा सकता है, खैर टिम के साथ हर दिन। हैप्पी मदर्स डे'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

This pretty much sums up mother's day and well... every other day with Tim ❤️😂 #HappyMothersDay

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan Share Cute Selfie With Son Taimur Ali Khan On The Occasion of Mothers Day
करीना तैमूर - फोटो : सोशल मीडिया

तैमूर और करीना की इस प्यारी सी तस्वीर को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में करीना और तैमूर के फैंस एक तरफ तो इस मां बेटे की जोड़ी के कायल हो रहे हैं। तो वहीं तैमूर अली खान की क्यूटनेस की भी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan Share Cute Selfie With Son Taimur Ali Khan On The Occasion of Mothers Day
Kareena, Saif and Taimur - फोटो : Instagram

गौरतलब है कि करीना कपूर खान अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करती रहती हैं। इन तस्वीरों को उनके फैंस बेहद पसंद करते हैं। वैसे भी तैमूर अली खना की फैन फॉलोइंग बचपन से ही अपने माता-पिता की ही तरह है। तैमूर के फैंस उनकी नई-नई तस्वीरें देखना भी पसंद करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed