फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहिद कपूर से ब्रेकअप के 13 साल बाद पहली बार बोलीं करीना, 'मेरे लिए उस वक्त पर्सनली...'

Fri, 21 Feb 2020 07:13 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 21 Feb 2020 07:13 AM IST
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan talk about her breakup with Shahid Kapoor and how she met Saif Ali Khan
Kareena Kapoor, Shahid Kapoor, Saif Ali Khan - फोटो : amar ujala

अभिनेत्री करीना कपूर खान और शाहिद कपूर बॉलीवुड के चर्चित कपल रह चुके हैं। इन दिनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। करीना कपूर और शाहिद कपूर ने साथ में कई फिल्में भी की। इन दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद भी किया था, लेकिन एक समय बाद करीना और शाहिद का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद करीना कपूर ने अभिनेता सैफ अली खान से शादी कर ली। शाहिद कपूर से ब्रेकअप के सालों बाद एक बार फिर से करीना कपूर ने बड़ा खुलासा किया है। 

Kareena Kapoor Khan talk about her breakup with Shahid Kapoor and how she met Saif Ali Khan
Shahid Kapoor and Kareena Kapoor - फोटो : social media

करीना कपूर और शाहिद कपूर ने इम्तियाज अली की फिल्म 'जब भी मेट' में साथ काम किया था। इस फिल्म के बाद इन दोनों के बीच ब्रेकअप की खबरें आने लगीं और कुछ समय बाद करीना ने सैफ से शादी कर ली। हाल ही में करीना कपूर ने अनुपमा चोपड़ा को इटरंव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में अभिनेेत्री ने अपने ब्रेकअप से लेकर सैफ अली खान से शादी तक के सफर को बयां किया है। शाहिद कपूर से ब्रेकअप के बारे में बात करते हुए करीना ने कहा,'भाग्य के अपने कुछ प्लान होते हैं और जिंदगी उसके हिसाब से चलती है। जब वी मेट की शूटिंग के दौरान से लेकर फिल्म टशन के बीच में बहुत कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद हमने अपने-अपने रास्ते अलग कर लिए।'

Kareena Kapoor Khan talk about her breakup with Shahid Kapoor and how she met Saif Ali Khan
Kareena Kapoor and Shahid Kapoor - फोटो : social media

'जब भी मेट' में करीना कपूर के किरदार का नाम गीत था। अपने ब्रेकअप के बारे में गीत का जिक्र करते हुए करीना ने कहा कि उनकी असल जिंदगी और गीत की जिंदगी में काफी चीजें एक जैसी हो रही थी। उन्होंने कहा, 'मेरे लिए उस वक्त पर्सनली और प्रोफेशनली सब हैंडल करना काफी मुश्किल हो रहा था। अगर आप देखेंगे कि फिल्म में जैसे गीत की जिंदगी सेकेंड हाफ के बाद बदल जाती है, वैसा ही मेरी जिंदगी में फिल्म के बनते वक्त हुआ।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan talk about her breakup with Shahid Kapoor and how she met Saif Ali Khan
kareena kapoor - फोटो : social media

करीना कपूर अपनी फिल्म 'जब भी मेट' और 'टशन' को अपनी जिंदगी-करियर की सबसे खास फिल्म मानती हैं। अभिनेत्री के अनुसार 'जब भी मेट' ने जहां उनके करियर को बदलकर रख दिया तो वहीं टशन के सेट पर करीना की सैफ अली खान से मुलाकात हुई जिससे उनकी पूरी जिंदगी बदल गई। करीना ने कहा, 'टशन के वक्त मैं ज्यादा उत्साहित थी अपने रोल, फिगर को लेकर। टशन ने मेरी जिंदगी बदल दी थी क्योंकि इस फिल्म के जरिए मैं अपने लाइफ पार्टनर से मिली।'

विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan talk about her breakup with Shahid Kapoor and how she met Saif Ali Khan
shahid kapoor and kareena kapoor - फोटो : india today

आपको बता दें कि फिल्म 'जब भी मेट' सिनेमाघरों में साल 2007 में रिलीज हुई थी, लेकिन इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही करीना कपूर और शाहिद कपूर के रिश्ते खराब होने लगे थे। वहीं इस फिल्म के बाद करीना ने टशन में काम किया इस फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान और अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म के बाद सैफ अली खान और करीना एक-दूसरे को डेट करने लगे थे। करीना और सैफ ने साल 2012 में शादी की थी और 2016 मे करीना ने तैमूर अली खान को जन्म दिया। वहीं शाहिद ने 2015 में मीरा राजपूत से शादी की थी और दोनों की एक बेटी मिशा और बेटा जैन है।


पढ़ें: 'कबीर सिंह' की अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने दी गुड न्यूज, जल्दी ही घर में बजेगी शहनाई
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed