फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

38 लाख का है करीना का ये मामूली दिखने वाला नेकलेस, ड्रेस से ज्यादा बटोर रहा सुर्खियां

Fri, 27 Sep 2019 12:08 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 27 Sep 2019 12:08 PM IST
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan wore 38 lakh rupees neck piece while Priyanka Chopra reached DID set
Priyanka Chopra and Kareena Kapoor - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' सीजन 7 को जज कर रही हैं। इस शो से करीना ने टीवी की दुनिया में डेब्यू किया है। हाल ही में डीआईडी के सेट पर प्रियंका चोपड़ा अपनी आने वाली फिल्म 'द स्काई इज पिंक' का प्रमोशन करने पहुंचीं। इस शो में प्रियंका और करीना ने खूब मस्ती की। इस शो की कई तस्वीरें आई हैं जिसमें करीना और प्रियंका की ड्रेस के अलावा करीना का नेकलेस कीमत की वजह से सुर्खियां बटोर रहा है।

Kareena Kapoor Khan wore 38 lakh rupees neck piece while Priyanka Chopra reached DID set
Priyanka, Farhan and Kareena DID set - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

करीना ने इस मौके पर ऑफ शोल्डर हल्के गुलाबी रंग का गाउन पहना था। करीना की यह ड्रेस फिशकट शेप की है। इस ड्रेस के साथ करीना ने एक पतला सा चोकर नेकलेस पहना था। स्पॉट ब्वॉय की रिपोर्ट के मुताबिक करीना कपूर के इस नेकलेस की कीमत 38 लाख रुपये है। 

Kareena Kapoor Khan wore 38 lakh rupees neck piece while Priyanka Chopra reached DID set
Priyanka, Farhan and Kareena DID set - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

रिपोर्ट के मुताबिक शो के दौरान करीना ने जो नेकलेस पहना था वह Bvlgari ब्रांड का है। करीना कपूर की ड्रेस के साथ-साथ यह नेकलेस भी कीमत की वजह से चर्चा में बना हुआ है। करीना के नेकलेस के अलावा प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस भी लाइम लाइट में रही। इस मौके पर प्रियंका ने डार्क पर्पल कलर का लॉग कोट पहना था। तस्वीरों में प्रियंका बला की खूबसूरत लग रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan wore 38 lakh rupees neck piece while Priyanka Chopra reached DID set
Priyanka Chopra - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा इन दिनों 'द स्काई इज पिंक' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान प्रियंका 'डीआईडी' के अलावा 'डांस दीवाने 2' शो में पहुंचीं। हालांकि यह दोनों ही एपिसोड अभी तक प्रसारित नहीं हुए हैं। प्रमोशन के दौरान प्रियंका ने अपने और निक के रिश्ते के बारे में भी खुलासा किया। प्रियंका ने मुंबई मिरर वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में बताया कि उनका और निक का रिश्ता शादी के बाद कैसा है। 

विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan wore 38 lakh rupees neck piece while Priyanka Chopra reached DID set
priyanka chopra, nick jonas - फोटो : social media

प्रियंका ने कहा- 'निक ऐसे व्यक्ति हैं जिससे पहले मैं किसी भी ऐसे व्यक्ति से नहीं मिली। मुझे ऐसा लगता है कि मैंने ऐसे व्यक्ति से शादी की है जो मेरे पिता अशोक चोपड़ा की परछाई है। मैं अपनी शादी को अपने माता-पिता की शादी से रिलेट कर सकती हूं। उन दोनों ने एक दूसरे को बराबरी का हक दिया, सम्मान दिया और प्रशंसा की। मेरी और निक की शादी भी ठीक वैसी ही है। निक हर चीज में मुझे आगे रखते हैं। हर सुबह उठकर यह अच्छा लगता है कि कोई है जो खुद से पहले आपके बारे में सोचता है।'

यह भी पढ़ें:- बिना मेकअप ऐसी दिखती हैं 90 के दशक की पांच अभिनेत्रियां, जैकी श्रॉफ की हीरोइन को पहचानना भी मुश्किल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed