अभिनेत्री करीना कपूर अपने इंस्टाग्राम पर आए दिन तस्वीरें साझा करती रहती हैं और अपनी दिनचर्या प्रशंसकों के साथ साझा करती हैं। करीना ने अपनी गर्ल गैंग के साथ एक फोटो पोस्ट की है जिसमें वह आराम फरमाती नजर आ रही हैं।
गर्ल गैंग के साथ करीना कपूर ने की पार्टी, करिश्मा और मलाइका अरोड़ा के साथ एंजॉय करती आईं नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीना के साथ उनकी बहन करिश्मा कपूर, बेस्ट फ्रेंड मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा, मल्लिका भट्ट हैं। तस्वीर में सभी हैंगआउट पार्टी कर रही हैं। इन सितारों का अंदाज देखने लायक है। इसके साथ करीना कपूर ने कैप्शन में लिखा- ‘यह ढेर सारी यादों की तकदीर बन गई है। अगले चरण में एक नई शुरुआत करने के लिए।‘
लुक्स की बात करें तो इस दौरान करीना ने लॉन्ग काफ्तान पहन रखा है। वहीं करिश्मा, मलाइका और अमृता नाइट सूट में रिलैक्स मूड में हैं। उनके सामने टेबल पर केक रखा हुआ है।
View this post on Instagram
कुछ दिनों पहले भी की थी पार्टी
मलाइका और अमृता हाल ही में गोवा से छुट्टियां मनाकर लौटी हैं। जिसके बाद करीना अपने दोस्तों के साथ एक पार्टी में दिखी थीं। करीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें मलाइका, अमृता के अलावा नताशा पूनावाला और मल्लिका भट्ट एक ही फ्रेम में हैं। हालांकि इस मौके पर करिश्मा कपूर शामिल नहीं हो पाईं। इन सभी के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है और अक्सर सभी को एक साथ देखा जाता है।
काम और परिवार दोनों मैनेज कर रहीं करीना
कुछ समय पहले ही करीना ने फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग खत्म की है। इसके अलावा वह कई ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए भी लगातार शूट कर रही हैं। दूसरी तरफ करीना अपने परिवार के साथ भी काफी वक्त बिता रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए एक तस्वीर शेयर की थी जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।