फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेग्नेंसी में भी अपने फैशन स्टेटमेंट से छाईं करीना कपूर, देखें अब तक वायरल हुए लुक्स

Tue, 09 Feb 2021 11:49 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 09 Feb 2021 11:49 AM IST
विज्ञापन
Kareena kapoor khan slays her pregnancy look, visit lookbook here
करीना कपूर - फोटो : करीना कपूर फैन पेज
करीना कपूर अपने अभिनय के साथ-साथ अपने जबरदस्त फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। स्क्रीन हो या रियल लाइफ, वह स्टाइल डीवा हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान करीना लगातार अपने काम में व्यस्त दिखीं। वह कई ब्रांड्स के लिए शूट करती नजर आईं। कभी वह अपने घर के बाहर स्पॉट होती हैं तो कभी करिश्मा-मलाइका के घर जाती हुई दिखती हैं। हर बार उन्होंने अपने लुक्स से प्रभावित किया है। तो चलिए दिखाते हैं करीना कपूर के प्रेग्नेंसी लुक्स की तस्वीरें।
Kareena kapoor khan slays her pregnancy look, visit lookbook here
करीना कपूर - फोटो : instagram/kareenakapoorkhan

तस्वीर में करीना अपनी कजिन निताशा नंदा के साथ हैं। इस दौरान उन्होंने चिकनकारी वर्क किया हुआ लूज पिंक कलर का कुर्ता पहना है। करीना हमेशा ढीले कपड़ों को ही प्राथमिकता देती हुई देखी गईं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

Kareena kapoor khan slays her pregnancy look, visit lookbook here
करीना कपूर - फोटो : instagram/kareenakapoorkhan

नौवें महीने के दौरान करीना एक ब्रांड को एंडोर्स करती दिखीं। उन्होंने ट्रंपेट स्लीव्स वाली एक्वा ब्लू मैक्सी ड्रेस पहनी हुई हैं। करीना कपूर इसी महीने अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena kapoor khan slays her pregnancy look, visit lookbook here
करीना कपूर - फोटो : instagram/kareenakapoorkhan

करीना का यह फोटोशूट खूब चर्चा में रहा। तस्वीर में अभिनेत्री अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए दिखी थीं। बेबो की ये तस्वीर वायरल हुई थी और लोगों ने उनकी जमकर तारीफ की थी। करीना अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी कूल हैं और सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को सभी अपडेट्स देती रहती हैं।

विज्ञापन
Kareena kapoor khan slays her pregnancy look, visit lookbook here
करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर - फोटो : instagram/kareenakapoorkhan

प्रेग्नेंसी में करीना कपूर कई बार फैशनेबल कुर्ती में दिख चुकी हैं। तस्वीर में वह अपनी बहन करिश्मा के साथ पोज दे रही हैं। उन्होंने हरे रंग की कुर्ती पहनी हुई है जिस पर गोल्डन कलर का वर्क है। साथ ही उन्होंने मैचिंग लैगिंग पहनी है। दूसरी तस्वीर में उन्होंने नीले रंग की मैक्सी ड्रेस पहनी है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed