{"_id":"6022140a8ebc3ed24c00dc9f","slug":"ira-khan-shared-photo-with-rumored-boyfriend-nupur-shikhare-from-zayn-marie-khan-marriage-function","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जायन की शादी में खूब मस्ती कर रही हैं आमिर की बेटी इरा खान, ब्वॉयफ्रेंड भी साथ आए नजर!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जायन की शादी में खूब मस्ती कर रही हैं आमिर की बेटी इरा खान, ब्वॉयफ्रेंड भी साथ आए नजर!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Tue, 09 Feb 2021 11:44 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
परिवार और कथित ब्यॉयफ्रेंड संग इरा खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आमिर खान की बेटी इरा खान इन दिनों अलीबाग में अपनी कजिन जायन खान की शादी एंजॉय कर रही हैं। यहां उनका सारा परिवार मौजूद है। इस बीच इरा को उनके कथित ब्वॉयफ्रेंड के साथ देखा गया। शादी में उनके ब्वॉयफ्रेंड और पिता आमिर खान के फिटनेस कोच नुपूर शिकारे भी तस्वीरों में नजर आए।
2 of 6
परिवार संग इरा खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
आमिर खान की बेटी इरा खान अपने पिछले रिश्ते को लेकर काफी मुखर रही हैं। इरा लगभग दो वर्षों से मिशाल कृपलानी के साथ थीं, लेकिन 2019 में इनका ब्रेकअप हो गया था। तो स्टार किड वर्तमान में अपने पिता आमिर खान के फिटनेस कोच नुपूर शिकारे को लेकर खबरों में हैं।
3 of 6
जायन मैरी खान की शादी
- फोटो : इंस्टाग्राम
इरा अपने पिता आमिर खान और कजिन इमरान खान के साथ जायन मैरी और आकाश मोहिमेन की शादी में शामिल हुई हैं। उन्होंने इस सेलिब्रेशन की ढेर सारी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। फोटो में देखा जा सकता है कि पूरा परिवार एक साथ मिलकर खुशियां मना रहा है। हल्दी की रस्म में सभी ने पीले रंग के कपड़े पहन रखे हैं। इरा ने पीले रंग की साड़ी और काले रंग के कपड़े पहने हुए एक बड़ी मुस्कान लिए दूल्हे के साथ फोटो खिंचवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
जायन मैरी खान की शादी
- फोटो : इंस्टाग्राम
इरा और नुपूर ने एक जैसे आउटफिट कैरी किए हैं। वहीं फोटो में इमरान खान भी नजर आ रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए इरा ने लिखा, ‘इन खूबसूरत लोग और उनके खूबसूरत रिश्ते के लिए मैं बस यही कहना चाहती हूं .... फाइनल…!’
विज्ञापन
5 of 6
जायन मैरी खान की शादी
- फोटो : इंस्टाग्राम
इससे पहले रविवार को जायन ने इंस्टाग्राम पर अपने शादी समारोह से कुछ तस्वीरें साझा की थीं। इन तस्वीरों में इरा और इमरान के साथ उनकी मां नुजहत खान भी शामिल थीं। रविवार को आमिर को पत्नी किरण राव और बच्चों आजाद व इरा के साथ अलीघाट जाते हुए देखा गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।