बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ने जब से इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है तब से वो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने लगी हैं। करीना आए दिन अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं जो वायरल हो जाती हैं। एक बार फिर से उन्होंने नो मेकअप लुक साझा किया है।
करीना ने साझा की नो मेकअप लुक की तस्वीर, बोलीं- 'दिन में 100 बार पाउट करती हूं'
करीना भले ही घर पर हों लेकिन अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान दे रही हैं। कभी वो वर्कआउट करती नजर आती हैं तो कभी जॉगिंग करती दिखती हैं। इस बीच करीना की जो नई तस्वीर सामने आई है, उसे देखकर लग रहा है कि वो वर्कआउट के दौरान या उसके बाद क्लिक की गई है।
अपनी सेल्फी में करीना ने पाउट बनाया हुआ है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मुझे लगता है कि मेरे होंठ सबसे ज्यादा वर्कआउट करते हैं। मुझे लगता है कि मैं एक दिन में कम से कम 100 पाउट तो करती ही हूं।'
I think my lips exercise the most... Well, I do atleast 100 pouts a day! 💁🏻♀️🤣
A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on
इससे पहले करीना ने एक और सेल्फी वर्कआउट के बाद खींचकर साझा की थी। इसके साथ उन्होंने लिखा था कि 'डियर फैट, अब खत्म होने की तैयारी कर लो।'
Dear fat, prepare to die... .Xoxo, me. 🤣
A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on
याद दिला दें कि कुछ दिनों पहले करीना परिवार के साथ मरीन ड्राइव पहुंची थीं। लॉकडाउन में थोड़ी ढील दिए जाने के बाद करीना, सैफ और तैमूर बाहर निकले थे। उस दौरान एक शख्स ने तैमूर को बाहर नहीं लाने की सलाह दी थी। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने करीना और सैफ की लापरवाही की आलोचना की थी।
बॉलीवुड के मशहूर कलाकारों की शादी की तस्वीरें, इस अभिनेता ने मंदिर में गुपचुप तरीके से लिए थे सात फेरे
