बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इसी साल फरवरी में दूसरी बार मां बनी थीं और उन्होंने दूसरे बेटे को जन्म दिया था। इसके बाद कपल ने बेटे का नाम बताया और नन्हे नवाब का नाम जेह रखा गया है। अभी हाल ही में करीना कपूर ने एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में करीना के साथ उनके छोटे बेटे जेह और बड़े बेटे तैमूर अली खान भी नजर आ रहे हैं। दरअसल, करीना ने दो तस्वीरों का कोलाज बना कर साझा किया है। इसमें से एक तैमूर के साथ थ्रोबैक तस्वीर है, जबकि दूसरी तस्वीर में वो जेह के साथ हैं। हालांकि, इस तस्वीर में भी उन्होंने जेह का चेहरा नहीं दिखाया है।
तस्वीर: करीना कपूर खान ने फिर दिखाई छोटे बेटे जेह की झलक, कैप्शन में लिखी ये प्यारी बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें, करीना कपूर इसके पहले भी बेटे जेह की कई तस्वीरें साझा कर चुकी हैं और फैंस उनपर खूब प्यार बरसाते हैं। इन दिनों करीना अपनी प्रेग्नेंसी बाइबिल को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। करीना ने एक किताब लिखी है, जिसका नाम 'प्रेग्नेंसी बाइबिल' रखा गया है। इस नाम पर ईसाई समूह ने आपत्ति जताई है और उनका कहना है कि उनकी भावनाएं आहत हो रही है।
हाल ही में करीना कपूर ने एक तस्वीर साझा की थी जिसके बाद वह चर्चा में आ गई थीं। तस्वीर के साथ करीना ने लिखा, 'कुछ दिलचस्प चीज पर काम कर रहे हैं लेकिन ये वो नहीं है जो आप सोच रहे हैं'। उनकी इस तस्वीर पर फैंस ने जमकर प्रतिक्रिया दी थी। एक यूजर ने लिखा- क्या आप फिर से मां बनने वाली हैं, इतनी जल्दी कैसे? वहीं एक ने लिखा-अभी फिर से? हालांकि जैसा सभी सोच रहे हैं वैसा कुछ भी नहीं हैं। करीना फिर से मां नहीं बनने वाली हैं।
बता दें, 20 दिसंबर, 2016 को सैफ और करीना पहले बच्चे तैमूर अली खान के पैरेंट्स बने थे। तैमूर को घर में प्यार से 'टिम' (Tim) कहकर बुलाते हैं। इसी साल 21 फरवरी को उनके दूसरे बेटे का जन्म हुआ। छोटे बेटे के जन्म के साथ ही यह कपल अपने नए और बड़े घर में भी शिफ्ट हुआ। यह नया घर उनके पुराने बंगले के पास ही है।