पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन कलाकारों की लिस्ट में शुमार हैं। उन्होने फिल्म जगत में अपनी एक अलग जगह बनाई है। हाल ही में बहु प्रतिभाशाली अभिनेता फिल्म ‘मिमी’ में नजर आए थे। उनके किरदार को लोगों ने बहुत ही पसंद किया था। मिमी फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। आज तक पंकज त्रिपाठी ने जीतने भी किरदार निभाए हैं उन्हें काफी पसंद किया गया है। लेकिन हाल ही में पंकज त्रिपाठी ने एक ऐसा खुलासा जिसको सुनकर प्रशंसकों का दिल टूट सकता है।
बयान: पंकज त्रिपाठी ने कहा अभिनय करना आसान काम नहीं है, सोचता हूं थोड़ा ब्रेक ले लूं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीजों को दिलचस्प बनाना चाहता हूं
एक मीडिया से खास बातचीत के दौरान पंकज त्रिपाठी ने कहा- मैं हमेशा चीजों को जिंदगी में दिलचस्प बनाना चाहता हूं, ताकि मैं किसी भी चीज से बोर ना हो जाऊं। मैं हर उस पल को तराशता हूं ताकि मेरा उत्साह हमेशा बना रहे। मेरी हमेशा यही कोशिश रहती है मैं जिंदगी में जो कुछ भी करूं उससे लोगों का मनोरंजन हो। आम तौर पर मुझे प्रेरणा मिल जाती है और जब मैं थिएटर कर रहा था तो मुझे इसके लिए ट्रेंड भी किया जाता था। मेरे लिए ये बहुत महत्व रखता है कि मैं जो कुछ भी कर रहा हूं उसमें लोगों को अवास्तविकता नहीं दिखाई दे।
अभिनय करना बहुत मुश्किल काम है
पंकज त्रिपाठी ने कहा, ‘मुझे लगता है अभिनय करना एक मुश्किल काम है। हालांकि लोगों को ये देखने में बहुत आसान लगता है। मेरी निजी जिंदगी में काफी दफा ऐसा समय आया है जब मुझे ये महसूस होता है कि सब काम रोककर ठहर जाना चाहिए। अपने इस सफर के बारे में एक बार फिर से मुझे सोचना चाहिए क्योंकि हो सकता है मैं जरूरत से ज्यादा काम कर रहा हूं। मुझे खुद को तलाशने की कोशिश करनी चाहिए।
मुझे घूमना पसंद है
पंकज त्रिपाठी ने ये भी कहा कि उनका मुख्य काम अभिनय करना नहीं बल्कि घूमना और खाना है। उन्होने कहा मुझे घूमना बहुत पसंद है। मुझे घूमने का मौका फिल्मों की वजह से मिला है। मेरे पास फिल्मों में काम करने का कोई दूसरा मोटिवेशन नहीं है। पंकज त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें पार्टी करना भी बहुत अधिक पसंद नहीं है। पंकज ने कहा कि जिन लोगों के साथ उन्होंने फिल्मों में काम किया है, उन्हीं के साथ तस्वीरें नजर आती हैं।
ये है आगामी फिल्में
पंकज त्रिपाठी ने वैसे तो अपनी शुरुआत कन्नड फिल्म ‘चिगुरिडा कनासु’ से की थी। लेकिन हिन्दी फिल्मों में उनकी शुरुआत साल 2004 में आई फिल्म ‘रन’ से हुई थी। इसके बाद पंकज त्रिपाठी ने कई फिल्मों में काम किया। पंकज त्रिपाठी की आगामी फिल्मों की बात की जाए तो वो जल्द ही रणवीर सिंह के साथ फिल्म 83 में नजर आएंगे।