फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navarasa: मणिरत्नम की 'नवरस' के पोस्टर पर कुरान देख भड़के यूजर्स, सोशल मीडिया पर उठी नेटफ्लिक्स को बैन करने की मांग

Fri, 06 Aug 2021 08:06 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Fri, 06 Aug 2021 08:06 PM IST
विज्ञापन
Navarasa Muslims enraged at makers for printing Quran verses in advertisement ask BanNetflix
नवरस - फोटो : सोशल मीडिया

मणिरत्नम और फिल्म निर्माता जयेंद्र पंचपकेसन की मोस्ट अवेटेड तमिल एंथोलॉजी 'नवरस' शुक्रवार यानी छह अगस्त को रिलीज होते ही विवादों में है। एंथोलॉजी 'नवरस' मानवीय भावनाओं पर आधारित नौ शॉर्ट फिल्मों का एक समामेलन है, जिनमें क्रोध, करुणा, साहस, घृणा, भय, हंसी, प्रेम, शांति और आश्चर्य शामिल है। लेकिन जहां एक तरफ इस फिल्म को सोशल मीडिया पर खूब सराहना मिल रही है।  जबकि, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स फिल्म के निर्माताओं के साथ-साथ तमिल अखबार डेली थांथी के प्रति नाराजगी जता रहे हैं।



दरअसल, Daily Thanthi अखबार ने पहले पन्ने पर ही नवरस का एक विज्ञापन प्रकाशित किया, जिसमें पवित्र कुरान की आयतों को दिखाया गया है। इस विज्ञापन को देख कई मुस्लिम संगठनों ने नाराजगी जताई है। उनका मानना है कि कुरान की आयतें जनता के मनोरंजन के लिए नहीं हैं। जिसके चलते ट्विटर पर #BanNetflix ट्रेंड होने लगा।
Navarasa Muslims enraged at makers for printing Quran verses in advertisement ask BanNetflix
नवरस - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय सुन्नी मुसलमानों के सुन्नी बरेलवी संगठन रजा अकादमी ने ट्विटर पर लिखा, 'नेटफ्लिक्स ने Daily Thanthi अखबार में अपनी फिल्म नवरस के विज्ञापन में कुरान की एक आयत प्रकाशित की है। यह कुरान का अपमान है। हम इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं।'
 
Navarasa Muslims enraged at makers for printing Quran verses in advertisement ask BanNetflix
नवरस - फोटो : सोशल मीडिया

एक यूजर ने लिखा, 'नेटफ्लिक्स ने अपनी फिल्म नवरस के विज्ञापन में कुरान की एक आयत प्रकाशित की है। यह कुरान का अपमान है। हम सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं।

           
विज्ञापन
विज्ञापन
Navarasa Muslims enraged at makers for printing Quran verses in advertisement ask BanNetflix
नवरस - फोटो : सोशल मीडिया

एक यूजर ने लिखा कि लोगों के पास फिल्म को प्रमोट करने के कई तरीके हैं, फिर वे ऐसा रास्ता क्यों चुनते हैं जिससे हमारी धार्मिक भावनाएं हर्ट हों।

विज्ञापन
Navarasa Muslims enraged at makers for printing Quran verses in advertisement ask BanNetflix
netflix - फोटो : Social Media

वहीं, धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए संगठन नेटफ्लिक्स को भारत में प्रतिबंधित करने की मांग कर रहे हैं। बता दें कि फिल्मों का निर्देशन अरविंद स्वामी, बिजॉय नांबियार, गौतम वासुदेव मेनन, कार्तिक सुब्बाराज, कार्तिक नरेन, प्रियदर्शन, रथिंद्रन आर प्रसाद, सरजुन और वसंत एस साई ने किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed