{"_id":"610d33768ebc3ec3893a8c10","slug":"saumya-tandon-shares-with-husband-on-demand-from-fans-aasif-sheikh-leaves-comment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भाभीजी घर पर हैं: सौम्या टंडन उर्फ गोरी मेम ने पति संग साझा की तस्वीर, 'विभूति जी' ने किया मजेदार कमेंट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भाभीजी घर पर हैं: सौम्या टंडन उर्फ गोरी मेम ने पति संग साझा की तस्वीर, 'विभूति जी' ने किया मजेदार कमेंट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Fri, 06 Aug 2021 06:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पति संग सौम्या टंडन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
‘भाभीजी घर पर हैं’, इस सीरियल को लोगों ने खूब पसंद किया है। सीरियल की लोकप्रियता के पीछे कारण है इसमें होने वाली कॉमेडी और अजब-गजब किरदार। सीरियल में जितना महत्व मुख्य कलाकारों का है, उतना ही सह कलाकारों को भी पसंद किया जाता है। इन्हीं किरदारों में से एक है 'गोरी मेम' का किरदार। पहले ये किरदार सौम्या टंडन ने निभाया था, हालांकि अब वह शो छोड़ चुकी हैं। मालूम कि खूबसूरत अदाकारा सौम्या टंडन छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में अभिनय करके दर्शकों के दिलों को जीता है। उन्होंने बॉलीवुड के कई शानदार कलाकारों के साथ भी काम किया है। हाल में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने पति देवेंद्र सिंह के साथ एक फोटो तस्वीर की है।
तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन लिखा है, 'मैं आमतौर पर बेहद पर्सनल फोटोज साझा नहीं करती हूं। दूसरा कारण है कि मेरे पति को तस्वीरें क्लिक कराना पसंद नहीं है। कई लोग पूछ रहे थे कि मैं अपने पति के साथ पिक्चर पोस्ट क्यों नहीं करती हूं। यह एक मोमेंट जब वह एक मौके पर फोटो खिंचाने को तैयार हो गए थे।'
2 of 5
सौम्या टंडन
वहीं, 'भाभी जी घर पर हैं' के आसिफ शेख यानी 'विभूति जी' ने अपनी ऑन-स्क्रीन पत्नी सौम्या टंडन की पोस्ट पर कमेंट किया है। उन्होंने लिखा, 'आप दोनों एक साथ अच्छे लग रहे हैं, जिसे प्यारे से इमोजी के साथ सजा कर भेजा।'
3 of 5
सौम्या टंडन
बता दें कि सौम्या टंडन का जन्म तीन नंवबर 1984 को मध्य प्रदेश के भोपाल में हुआ था, लेकिन उनकी पूरी पढ़ाई उज्जैन से हुई है। सौम्या टंडन के पिता उज्जैन यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थे। सौम्या ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। वह साल 2006 में फेमिना कवर गर्ल में पहली रनर अप थीं। साथ ही सौम्या टंडन ने अभिनय की शुरुआत भी साल 2006 से ही की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सौम्या टंडन
सौम्या टंडन पहली बार टीवी सीरियल 'ऐसा देश है मेरा' में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने 'मेरी आवाज को मिल गई रोशनी' में भी काम किया। सौम्या टंडन कई टीवी शो को भी होस्ट कर चुकी हैं। वह 'मल्लिका-ए-किचन', 'कॉमेडी सर्कस के तानसेन' और 'डांस इंडिया डांस' सहित कई टीवी शो की होस्ट भी रह चुकी हैं, लेकिन सौम्या टंडन को असली पहली कॉमेडी सीरियल 'भाबी जी घर पर हैं' से मिली थी।
विज्ञापन
5 of 5
सौम्या टंडन
- फोटो : सोशल मीडिया
सौम्या टंडन ने 'भाबी जी घर हैं' में साल 2015 से काम करना शुरू किया था, लेकिन बीते दिनों इस शो से उन्होंने अलविदा कह दिया। इस सीरियल से सौम्या टंडन काफी मशहूर हुई थीं। इस सीरियल में उनके किरदार का नाम अनिता था, लेकिन वह सीरियल में गोरी मेम के नाम से जानी जाती थीं। सौम्या टंडन बॉलीवुड फिल्म में भी अपने अभिनय का दम दिखा चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।