{"_id":"5c56972bbdec2258bd0c8413","slug":"kareena-kapoor-will-do-a-item-number-song-in-salman-khan-dabangg-3","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करीना के 'फेविकोल' के आगे मलाइका की 'मुन्नी बदनाम हुई', 'दंबग 3' को लेकर अरबाज का बड़ा फैसला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करीना के 'फेविकोल' के आगे मलाइका की 'मुन्नी बदनाम हुई', 'दंबग 3' को लेकर अरबाज का बड़ा फैसला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sun, 03 Feb 2019 01:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
दबंग 3
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुपर स्टार सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'भारत' की शूटिंग में व्यस्त हैं। उनकी यह फिल्म इस साल ईद पर रिलीज होगी। फिल्म का टीजर आने के बाद दर्शक अब इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच सलमान की फिल्म 'दबंग 3' से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। इस खबर को जानकर फैंस खुश हो जाएंगे।
2 of 5
Fevicol song
दंबग में 'मुन्नी बदनाम हुई' आइटम सांग ने बॉलीवुड में कई रिकॉर्ड्स बनाए थे। इस गाने में अरबाज खान की एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा नजर आई थीं। यह गाना इतना हिट हुआ कि हर पार्टी का थीम सांग बन गया। इसके बाद दबंग-2 में 'फेविकोल से' गाने ने तहलका मचा दिया था। इस गाने में करीना कपूर का बेहद हॉट अंदाज दिखा था। खबर है कि दबंग-3 में भी करीना एक आइटम सांग करती नजर आएंगी।
3 of 5
kareena kapoor khan
- फोटो : instagram
रिपोर्ट्स की माने तो रोहित शेट्टी से मुलाकात करने के बाद करीना कपूर ने अरबाज खान से जुहू में मुलाकात की थी। इसके बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि अरबाज ने करीना को 'दबंग 3' के लिए फाइनल कर लिया है। अगर इस फिल्म में करीना कपूर खान को साइन किया जाता है तो वह प्रभुदेवा के निर्देशन पर ठुमके लगाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दबंग 3
- फोटो : Poster
डेक्कन क्रॉनिकल के मुताबिक, 'सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा और महेश मांजरेकर की बेटी अश्वनी मांजरेकर का नाम तो इस फिल्म के लिए पहले से तय है, इसके अलावा अन्य कलाकारों को किरदारों के हिसाब से फिट किया जा रहा है। फिल्म की शूटिंग इस साल मार्च में शुरू होगी और सेट्स बनाने का काम जल्द पूरा कर लिया जाएगा।'
विज्ञापन
5 of 5
दबंग 3
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले खबर आई थी कि दंबग-3 में विलेन के लिए किरदार के लिए सलमान खान को एक सुपर स्टार मिल गया है। हाल ही में सलमान खान ने कन्नड़ एक्टर किच्चा सुदीप की ट्विटर पर जमकर तारीफ की थी। तब से ऐसी खबरें हैं कि सलमान, किच्चा सुदीप को 'दबंग 3' में विलेन का किरदार दे सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।