फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एयरपोर्ट पर दिखा सनी लियोनी की 3 साल की बेटी का स्वैग, कैमरा देखते ही देने लगीं ऐसे पोज

Sun, 03 Feb 2019 12:54 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 03 Feb 2019 12:54 PM IST
विज्ञापन
Sunny Leone 3 year daughter Nisha Kaur spotted in style at Mumbai Airport with Daniel Weber
Sunny Leone daughter - फोटो : instagram

बॉलीवुड की हॉट गर्ल सनी लियोनी की 3 साल की बेटी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। करीना कपूर के बेटे तैमूर की तरह ही सनी लियोनी की बेटी मीडिया से काफी घुली मिली है। इस बात का सबूत सामने आई तस्वीरें हैं। तैमूर की तरह सनी की बेटी मीडिया को देखकर काफी खुश हो जाती हैं। वहीं उनका पोज किसी हीरोइन से कम नहीं है। हाल ही में सनी लियोनी की बेटी निशा कौर पापा डेनियल के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं जहां पर उनकी नटखट अदाओं ने सभी को इंप्रेस कर दिया। 

Sunny Leone 3 year daughter Nisha Kaur spotted in style at Mumbai Airport with Daniel Weber
Sunny Leone daughter - फोटो : instagram

अपने हैंडसम डैडी डेनियल वेबर के साथ 3 साल की निशा मुंबई एयरपोर्ट पर दिखीं। तस्वीरों में निशा अपने गॉगल्स को लेकर काफी खुश दिखाई दीं। मीडिया को देख निशा बार-बार अपने गॉगल्स को निकालती और लगाती दिखाई दीं जिसमें वह काफी क्यूट लग रही थीं। इस मौके पर निशा प्रिटेंड लैगिंग्स के साथ ब्लैक टॉप और डेनिम की जैकेट पहनी हुई थीं। दो क्यूट सी पोनी और पिंक कलर के बैंड के साथ स्टाइलिश गॉगल्स निशा पर काफी सूट कर रहे थे।

Sunny Leone 3 year daughter Nisha Kaur spotted in style at Mumbai Airport with Daniel Weber
Sunny Leone daughter - फोटो : instagram

एयरपोर्ट से सामने आई तस्वीरों में निशा काफी चुलबुली लग रही थीं। खास बात यह है कि तैमूर की तरह की वह काफी कैमरा फ्रेंडली नजर आईं। सनी लियोनी ने महाराष्ट्र के लातूर से निशा को गोद लिया था। सनी ने जब निशा को गोद लिया था उस समय निशा सिर्फ 21 महीने की थी। सनी ने उस दौरान बताया था कि उनको निशा को देखते ही प्यार हो गया था। इसी के चलते निशा को गोद लेने का फैसला लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunny Leone 3 year daughter Nisha Kaur spotted in style at Mumbai Airport with Daniel Weber
sunny leone - फोटो : file photo

निशा के अलावा सनी लियोनी के दो बेटे भी हैं। साल 2018 में सनी लियोनी ने सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों की मां बनी थीं। सनी के बेटों के नाम नोआह और अशर है। निशा के जन्मदिन पर सनी लियोनी का पोस्ट वायरल हुआ था।

विज्ञापन
Sunny Leone 3 year daughter Nisha Kaur spotted in style at Mumbai Airport with Daniel Weber
Sunny Leone - फोटो : file photo
सनी ने कैप्शन में लिखा- 'दुनिया की सबसे खूबसूरत परी! मेरी स्वीट गर्ल को तीसरे बर्थडे की ढेरों शुभकामनाएं। तुम मेरी सनशाइन हो। सिर्फ तुम... तुम मुझे खुश कर देती हो जब मैं उदास होती हूं। तुम ये कभी नहीं जान पाओगी कि मैं तुम्हें कितना प्यार करती हूं। प्लीज मेरी सनशाइन मुझसे कभी दूर मत जाना।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

To the most beautiful angel in the world! Happy happy 3rd birthday my sweet girl! 🎼🎼You are my sunshine...my only sunshine...you make me happy when skies are grey...you’ll never know dear how much I love you!...please don’t take my sunshine away!! 🎼🎼

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed