{"_id":"5c569216bdec2273a83b9d2a","slug":"shah-rukh-khan-approached-to-star-in-madhur-bhandarkar-next","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मधुर भंडारकर ने अगली फिल्म के लिए शाहरुख को किया अप्रोच, रेत माफिया पर आधारित है फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मधुर भंडारकर ने अगली फिल्म के लिए शाहरुख को किया अप्रोच, रेत माफिया पर आधारित है फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 03 Feb 2019 12:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Shah Rukh Khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'जीरो' फ्लॉप होने के बाद शाहरुख खान फूंक फूंक कर कदम रख रहे हैं। उन्हें ऐसे स्क्रिप्ट की तलाश है जिसके बाद उनकी सुपरस्टार वाली छवि वापस आ सके। हाल ही में शाहरुख खान को लेकर खबर थी कि उन्होंने राकेश शर्मा की बायोपिक 'सारे जहां से अच्छा' को छोड़ दिया है। इस फिल्म को छोड़ने के पीछे शाहरुख ने कोई वजह नहीं बताई।
2 of 5
Shahrukh khan
अब खबर आ रही है कि शाहरुख खान पहली बार पुलिसवाले की भूमिका वाली फिल्म करने जा रहे हैं जिसे मंधुर भंडारकर बनाएंगे। जीहां इसके लिए मधुर ने शाहरुख खान को अप्रोच किया है। इस फिल्म का नाम 'इंस्पेक्टर गालिब' होगा और ये फिल्म भारत में रेत के माफियाओं पर आधारित है।
3 of 5
shahrukh khan
'इंस्पेक्टर गालिब' एक ऐसे पुलिसवाले की कहानी है जो देशभर में होने वाले गैरकानूनी रेत खनन के लिए हथियार उठाता है। खबरों की मानें तो मधुर भंडारकर ने शाहरुख खान को फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई है। शाहरुख को फिल्म की कहानी पसंद आई लेकिन उन्होंने अभी इस प्रोजेक्ट के लिए हामी नहीं भरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Rakesh Sharma
शाहरुख चूंकि फिल्म 'सारे जहां से अच्छा' से अलग हो गए हैं, ऐसे में शाहरुख के पास अभी कोई अच्छी फिल्म नहीं है। हाल में मुंबई पुलिस के लिए हुए उमंग फेस्टिवल में भी शाहरुख ने पुलिसवाले की भूमिका निभाने की इच्छा जाहिर की थी। ऐसे में मधुर की इस फिल्म को अगर शाहरुख हां कर देते हैं तो उनके फैंस उन्हें बड़े परदे पर कुछ नया करते हुए देख पाएंगे।
विज्ञापन
5 of 5
zero
- फोटो : instagram
बात करें पिछले साल रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म जीरो की तो इसे आनंद एल राय ने निर्देशित किया था। इस फिल्म से शाहरुख को काफी उम्मीदें थी लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई। तमाम प्रमोशन के बाद भी दर्शकों ने इसे सिरे से नकार दिया। इस फिल्म में शाहरुख, कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा के साथ नजर आए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।