फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Babita Kapoor Birthday: मां का जन्मदिन मनाने पहुंची कपूर सिस्टर्स, लंच डेट पर मस्ती करते वायरल हुई तस्वीरें

Wed, 20 Apr 2022 07:16 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 20 Apr 2022 07:16 PM IST
विज्ञापन
Kareena Karishma kapoor Saif Ali khan Neetu kapoor spotted at randhir Kapoor residence for babita kapoor birthday celebration
सैफ अली खान, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, नीतू कपूर - फोटो : social media

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री और कपूर खानदान की बहू बबीता कपूर आज अपना 74वां जन्मदिन मना रही हैं। रणबीर कपूर की शादी के सेलिब्रेशन के बाद अब पूरा कपूर खानदान एक बार फिर एक जगह जश्न मनाने के लिए इकट्ठा हो गया है। पूरा परिवार बबीता के जन्मदिन के मौके पर रणधीर कपूर के घर पहुंचा। अपनी मां के जन्मदिन के जश्न को और खास बनाने के लिए करिश्मा, करीना और कपूर परिवार के अन्य सदस्य भी रणधीर कपूर के घर पहुंचे। अब उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

Kareena Karishma kapoor Saif Ali khan Neetu kapoor spotted at randhir Kapoor residence for babita kapoor birthday celebration
नीतू कपूर, रीमा जैन, करीना कपूर, करिश्मा कपूर - फोटो : social media

लंच पर पहुंचा कपूर खानदान 
इस खास मौके पर बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर खान रेड कलर की ड्रेस में दिखाई दीं और उनके पति सैफ अली खान भी अपनी सास के जन्मदिन के लिए पहुंचे। सैफ ने जींस और टी-शर्ट पहनी हुई थी। इन दोनों के साथ ही करिश्मा कपूर को भी वहां देखा गया, इस दौरान उन्होंने कुर्ता के साथ पैंट कैरा किया था। करिश्मा के साथ उनकी बेटी समायरा कपूर भी लंच पर शामिल हुई। बबीता की नंद रीमा जैन और नीतू कपूर भी वहां पर परिवार के साथ खुशी मनाने पहुंची।

Kareena Karishma kapoor Saif Ali khan Neetu kapoor spotted at randhir Kapoor residence for babita kapoor birthday celebration
आलिया-रणबीर की हल्दी की तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम

रणबीर और आलिया की शादी में मस्ती 
14 अप्रैल को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के बाद पूरा कपूर परिवार आज एक साथ देखा गया। करीना और सैफ अपने बेटों तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान के साथ रणबीर की शादी में शामिल हुए थे। वहां पर रणधीर कपूर भी मौजूद थे। करिश्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रणधीर और रणबीर की शादी से एक तस्वीर साझा की थी, जिसके कैप्शन में लिखा था, "पापा और दूल्हा।" पूरा कपूर खानदान रणबीर और आलिया की शादी से काफी खुश है और इन सभी ने शादी में खूब मस्ती की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena Karishma kapoor Saif Ali khan Neetu kapoor spotted at randhir Kapoor residence for babita kapoor birthday celebration
बबीता कपूर

ऐसा रहा बबीता का फिल्मी करियर 
बबीता ने साल 1966 में आई फिल्म 'दस लाख' से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। 1966 से 1973 तक, उन्होंने 19 फिल्मों में मुख्य अभिनेत्री के रूप में काम किया, लेकिन उनकी आखिरी फिल्म 'सोने के हाथ' फ्लॉप हो गई थी। इसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री को छोड़ने का फैसला कर लिया था। साल 1971 में अभिनेता रणधीर कपूर से शादी करने के बाद बबीता ने फिल्मी दुनिया को पूरी तरह अलविदा कह दिया था। शादी के बाद अभिनेत्री ने साल 1974 में करिश्मा और साल 1980 में करीना कपूर को जन्म दिया था।

 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed