पांच साल के लंबे अंतराल के बाद, सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी आगामी फिल्म 'पठान' के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। वह अपनी इस फिल्म से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। शाहरुख खान ने कुछ ही दिनों पहले दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के साथ 'पठान' की रिलीज की आधिकारिक घोषणा कर अपने फैंस को चौंका दिया था। इस खबर के सामने आते ही उनके फैंस खुशी से पागल हो गए थे। अपने फैंस की खुशी को और बढ़ाते हुए कल यानी 19 अप्रैल को, किंग खान ने राजकुमार हिरानी के साथ अपनी अगली फिल्म की घोषणा करते हुए एक वीडियो साझा किया था। इस वीडियो से फिल्म की जानकारी के साथ-साथ रिलीज डेट भी सामने आई थी, जिसके बाद बाक्स ऑफिस पर बहुत बड़े क्लेश का ऐलान हो गया है।
Box Office Clash: बॉक्स ऑफिस पर होने वाली है बहुत बड़ी भिड़ंत, अक्षय कुमार के साथ टकराएंगे शाहरुख खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी की इस जोड़ी ने मजाकिया अंदाज में फिल्म और रिलीज डेट की घोषणा की। इस फिल्म का नाम 'डंकी' रखा गया है , जिसमें तापसी पन्नू शाहरुख के साथ नजर आएंगी। फिल्म 22 दिसंबर, 2023 को रिलीज होने वाली है। प्रशंसकों के साथ वीडियो साझा करते हुए, शाहरुख ने लिखा "प्रिय राजकुमार हिरानी सर, आप तो मेरे सैंटा क्लॉस निकले। आप शुरू करो मैं टाइम पर पहुंच जाउंगा। असल में मैं तो सेट पर ही रहने लगूंगा! आपके साथ काम करने के लिए उत्साहित हूं। 22 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में आप सभी के लिए #Dunki ला रहे हैं।"
डंकी की डेट का हुआ खुलासा
इस वीडियो ने शाहरुख खान के सभी प्रशंसकों को काफी उत्साहित कर दिया और यह कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। लेकिन 'डंकी' का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' से होने वाला है। दोनों ही फिल्में क्रिसमस वीकेंड पर रिलीज होंगी। 'डंकी' की घोषणा से काफी समय पहले ही अक्षय और टाइगर की फिल्म की रिलीज डेट का एलान हो चुका था।
इस दिन रिलीज होगी 'बड़े मियां छोटे मियां'
टाइगर ने अपनी फिल्म का वीडियो साझा करते हुए लिखा था, "डबल एक्शन, डबल धमाका !! रेडी बडे़ अक्षय कुमार, तो खिलाड़ियों की तरह दिखाएं हीरोपंती? आप सभी के सामने एलान करने के लिए बहुत उत्साहित हूं, अब तक की सबसे बड़ी एक्शन एंटरटेनर #BadeMiyanChoteMiyan।" वीडियो में बताया गया कि फिल्म साल 2023 के क्रिसमस पर पांच भाषाओं में रिलीज की जाएगी।
View this post on Instagram
बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा संग्राम
'डंकी' के एलान के साथ ही अब बॉक्स ऑफिस पर एक बहुत बड़ा संग्राम होने की आशंका है। दोनों ही फिल्मों में बहुत बड़े-बड़े नाम देखने को मिल रहे हैं और शाहरुख खान-अक्षय कुमार की भिड़ंत से दोनों ही फिल्मों को भारी नुकसान होने का अंदेशा है। दोनों ही स्टार्स बेहद पॉपुलर हैं और बड़ी संख्या में फॉलो किए जाते हैं, जिसकी वजह से सिनेमाघरों में दर्शक बंट जाएंगे। खैर यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि किसका नुकसान होगा और किसको फायेदा होगा। फिलहाल तो अगले साल के लिए एक बहुत बड़ा क्लैश तैयार हो गया है।