फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करीना ने खोला पति का राज, कहा सैफ को पसंद है 'कामसूत्र' टाइप महिलाएं

Sun, 02 Oct 2016 12:13 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 02 Oct 2016 12:13 PM IST
विज्ञापन
kareena said that saif always like kamasutra-ish girls

करीना कपूर खान और सैफ अली खान की जोड़ी बॉलीवुड की हसीन जोड़ियों में से एक है। हालांकि दोनों की उम्र में काफी अंतर है। आपको बता दें कि सैफ ने जब करीना के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था तो वो पहले से ही शादीशुदा थे। लोगों का मानना है कि यही वजह रही कि करीना ने पहले सैफ के शादी का प्रपोजल ठुकरा दिया था। लेकिन करीना कपूर ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान इस बात का खुलासा किया कि जब सैफ ने उनके साथ शादी का प्रस्ताव रखा तो उन्होंने क्यों मना कर दिया था। 

करीना ने खोला पति का राज, कहा सैफ को पसंद है 'कामसूत्र' टाइप महिलाएं

kareena said that saif always like kamasutra-ish girls

करीब पांच साल तक चले लंबे अफेयर के बाद करीना और सैफ अली खान ने साल 2012 में शादी कर ली थी। करीना ने एक टीवी शो के दौरान अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात की। इस शो में उनके दोस्त और मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी उनके साथ मौजूद थे। कार्यक्रम के होस्ट ने जब करीना से पूछा कि सैफ ने उन्हें कैसे प्रपोज किया, तब उन्होंने बताया कि असल में सैफ को उन्हें दो बार प्रपोज करना पड़ा था क्योंकि पहली बार करीना ने उन्हें मना कर दिया था।

करीना ने खोला पति का राज, कहा सैफ को पसंद है 'कामसूत्र' टाइप महिलाएं

kareena said that saif always like kamasutra-ish girls

करीना ने इंटरव्यू में बताया कि उन दोनों की मुलाकात के कुछ महीनों बाद ही पेरिस में छुट्टियों के दौरान सैफ ने बेबो को प्रपोज किया था। उनके पिता (पूर्व क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी) ने भी उनकी मां शर्मिला टैगोर को पेरिस में ही 'एन इवनिंग इन पेरिस' की शूटिंग के दौरान प्रपोज किया था। करीना ने बताया कि उन्होंने सैफ को साफ नो कहा था। उन्होंने सैफ से कहा था कि वो अपने करियर पर फोकस करना चाहती हैं। हालांकि कुछ सोचकर दो दिन बाद ही उन्होंने सैफ को हां कह दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

करीना ने खोला पति का राज, कहा सैफ को पसंद है 'कामसूत्र' टाइप महिलाएं

kareena said that saif always like kamasutra-ish girls

करीना ने सैफ के बारे में बताया कि दरअसल, सैफ की इमेज ऑन स्क्रीन बड़ी की फॉरमल है लेकिन रियल लाइफ में वह इससे बहुत अलग हैं। करीना कपूर ने बॉलीवुड में जीरो साइज की शुरुआत की थी लेकिन उन्होंने बताया कि सैफ को जीरो साइज बिल्कुल भी पसंद नहीं है। 

विज्ञापन

करीना ने खोला पति का राज, कहा सैफ को पसंद है 'कामसूत्र' टाइप महिलाएं

kareena said that saif always like kamasutra-ish girls

उन्होंने कहा कि सैफ हमेशा मुझसे कहते रहे हैं कि उन्हें जीरो साइज बिल्कुल भी पसंद नहीं है। उन्हें पतली-दुबली लड़कियां बिल्कुल पसंद नहीं आती हैं। सैफ को भरी-भरी टिपिकल इंडियन टाइप लड़कियां पसंद हैं। असल में सैफ को सैफ को 'कामसूत्र' टाइप महिलाएं पसंद हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed